सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   High speed and sharp turn extinguished the lights of three houses.

Kannauj News: तेज रफ्तार और तीव्र मोड़ ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
High speed and sharp turn extinguished the lights of three houses.
विज्ञापन
कन्नौज। ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइकों की तेज रफ्तार व तीव्र मोड़ ने तीन घरों के चिराग बुझा दिए। इनमें दो दोस्त बाइक से डीजल लेने के लिए निकले थे तो तीसरा बीमार पिता को देखकर कानपुर से घर लौट रहा था। हादसे के बाद तीनों घरों में मातम है। वहीं, हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक भी घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Trending Videos

इनायतपुर निवासी अरबाज अली (19) दोस्त अब्दुल अहद (14) के साथ मंगलवार देर रात बाइक से डीजल लेने के लिए निकले थे। सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस दौरान छिबरामऊ के बरबटापुर निवासी अमित (38) की बाइक भी चपेट में आ गई। हादसे में अरबाज, अब्दुल और अमित तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। अमित कानपुर से बीमार पिता को देखकर घर लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और उसका चालक राजू घायल हो गया। राजू को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में आग लगाने का प्रयास किया पर पुलिस ने उन्हें शांत करा दिया। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
अब्दुल अहद अपने माता-पिता की पांच बेटियों में अकेला भाई था। उसके घर पर ईद की तैयारी चल रही थीं जो अब मातम में बदल गई हैं। अरबाज के भाई की भी दो साल पहले एक हादसे में मौत हो चुकी थी। अमित के परिवार में पत्नी सुमन और दो बेटे व एक बेटी हैं। वह अपने भाई सुमित के साथ टाइल्स लगाने का काम करते थे।

परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे सपाई
हादसे में जान गंवाने वाले तीनों लोगों के परिजनों को सांत्वना देने के लिए सपा नेता पहुंचे। पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे, हसीब हसन और प्रधान आसिफ अली पोस्टमार्टम हाउस गए। उनके साथ पीपी सिंह बघेल भी मौजूद थे। इन नेताओं ने शोक संतप्त परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed