{"_id":"69b7bbe127b8f548e302547f","slug":"exam-conducted-by-writing-questions-on-blackboard-after-paper-failed-to-arrive-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: प्रश्नपत्र नहीं पहुंचे तो ब्लैकबोर्ड पर लिखकर कराई परीक्षा, बच्चों ने पढ़कर लिखे उत्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: प्रश्नपत्र नहीं पहुंचे तो ब्लैकबोर्ड पर लिखकर कराई परीक्षा, बच्चों ने पढ़कर लिखे उत्तर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:45 PM IST
विज्ञापन
ब्लैकबोर्ड पर लिखे प्रश्न
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में चल रही वार्षिक परीक्षाओं के दौरान सोमवार को अव्यवस्था सामने आई। कई विद्यालयों में प्रश्नपत्र समय पर न पहुंचने के कारण शिक्षकों को ब्लैकबोर्ड पर प्रश्न लिखकर परीक्षा करानी पड़ी। बच्चों ने ब्लैकबोर्ड पर लिखे प्रश्न पढ़कर अपनी कॉपियों में उत्तर लिखे। जानकारी के अनुसार छिबरामऊ ब्लॉक के कई जूनियर विद्यालयों में प्रश्नपत्र नहीं पहुंचे। कंपोजिट विद्यालय छिबरामऊ में मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि ब्लैकबोर्ड पर प्रश्न लिखे हुए थे और छात्र-छात्राएं उन्हें पढ़कर अपनी उत्तर पुस्तिकाओं में जवाब लिख रहे थे।
Trending Videos
घोषित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार कक्षा एक से पांच तक के बच्चों की मौखिक परीक्षा होनी थी, जबकि कक्षा छह, सात और आठ के विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा निर्धारित थी। कंपोजिट विद्यालय छिबरामऊ में कक्षा छह में 71, कक्षा सात में 51 और कक्षा आठ में 49 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। प्रश्नपत्र समय पर न पहुंचने के कारण शिक्षकों को ब्लैकबोर्ड पर प्रश्न लिखकर परीक्षा करानी पड़ी। इस मामले को लेकर शिक्षा विभाग की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन