सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Black marketing of cylinders, middlemen are charging up to two thousand rupees

Kannauj News: सिलिंडर की कालाबाजारी, बिचौलिए दो हजार रुपये तक वसूल रहे

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Black marketing of cylinders, middlemen are charging up to two thousand rupees
विज्ञापन
कन्नौज। शहर में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत और कालाबाजारी से आम जनता परेशान है। बिचौलिए एक सिलिंडर को दो हजार रुपये तक में बेच रहे हैं। स्थानीय प्रशासन इससे अनजान बना है। गैस एजेंसियों के कर्मचारियों और स्थानीय बिचौलियों के गठजोड़ से कमी पैदा हो रही है। होटल और ढाबों में भी घरेलू सिलिंडरों का व्यावसायिक उपयोग संकट को बढ़ा रहा है। बुकिंग के बाद डिलीवरी मिलने में पांच दिन का समय लग रहा है। सर्वर डाउन होने से ऑनलाइन बुकिंग में भी दिक्कतें आ रही हैं।
Trending Videos

उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रही घरेलू गैस की कालाबाजारी

सर्वर डाउन हाेने से ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कत आ रही हैं, लेकिन उपभोक्ताओं को टोलफ्री नंबर के साथ मिस कॉल व व्हाट्सएप के जरिए भी गैस बुकिंग की सुविधा दी जा रही है। बुकिंग के बाद डिलीवरी मिलने में पांच दिन का समय लग रहा है। वहीं अचानक सोए हुए ग्राहकों के जागने से एजेंसियों पर गहमा गहमी बढ़ गई है। शहर से लेकर गांव तक वितरक व डिलीवरी करने वाले कर्मचारी लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर सिलिंडर की दोगुनी कीमत तक वसूल रहे हैं। ऐसे उपभोक्ता जिनकी बुकिंग नहीं हो पा रही है उन्हें सिलिंडर के लिए दो हजार रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वितरण और नियम
गुरसहायगंज में उपभोक्ताओं को ओटीपी और पासबुक के बिना सिलिंडर नहीं मिल रहा है। पीके गैस एजेंसी के प्रबंधक अमित दुबे ने बताया कि कंपनी के निर्देशानुसार ओटीपी अनिवार्य है। केवाईसी अपडेट और नए मोबाइल नंबर दर्ज कराने के लिए भी एजेंसियों पर भीड़ उमड़ रही है। कई उपभोक्ता नेटवर्क समस्या के कारण गैस बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं।

बोले उपभोक्ता...

गैस की कालाबाजारी रोकी जाए
कन्नौज। मलिकापुर निवासी आलोक दुबे ने गैस की कालाबाजारी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वितरक से लेकर सिलिंडर डिलीवरी करने वाले कर्मचारी लोगों की मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं। जिन उपभोक्ताओं की बुकिंग नहीं हो पा रही है उन्हें भी सिलिंडर मिल रहा है, लेकिन 2000 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। उन्होंने अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग की है।
ओटीपी आने पर ही मिलेगा सिलिंडर
नगर के मोहल्ला शेखाना निवासी अखिलेश कुमार ने बताया कि 28 फरवरी को बुकिंग की थी, अभी तक सिलिंडर नहीं मिला है। तीन दिन से एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं। एजेंसी वाले कहते हैं जब ओटीपी आ जाए तब आना, इससे पहले सिलिंडर नहीं दिया जा सकता है।
मुझसे मांगे गए 2000 रुपये
शासकीय कर्मचारी कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि होली के चलते वह ऑनलाइन बुकिंग नहीं करा सके। शुक्रवार को जब सिलिंडर लेकर एजेंसी पहुंचे तो सिलिंडर देने से मना कर दिया गया। इसके बाद एक कर्मचारी ने दो हजार रुपये की व्यवस्था करने पर सिलिंडर उपलब्ध कराने की बात कही।
तौल कर दिया जाए गैस सिलिंडर
मोहल्ला सरायमीरा के अंबेडकरनगर निवासी रामबाबू ने घटतौली का आरोप लगाया। उनका कहना है कि एजेंसियों के द्वारा अधिकतर सिलिंडरों से गैस निकाल ली जाती है, इससे उपभोक्ताओं को कम गैस मिलती है। उन्होंने सभी एजेंसियों व डिलीवरी कर्मचारियों द्वारा तौल कर गैस सिलिंडर दिए जाने की मांग की है।
अवैध सिलिंडर भंडारण व वितरण की प्राथमिकी दर्ज


गुरसहायगंज। प्रशासनिक टीम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडरों के अवैध भंडारण और वितरण के मामले में छापेमारी कर बरामद 11 खाली और एक भरा सिलिंडर व 113 गैस पासबुक मिलने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। छिबरामऊ के पूर्ति निरीक्षक सौरभ गुप्ता ने दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया कि मोहल्ला हामिद नगर (बगिया मोहल्ला) में घरेलू गैस सिलिंडरों का अवैध भंडारण कर अतिरिक्त पैसे लेकर लोगों को सिलिंडर उपलब्ध कराने की सूचना के आधार पर उपजिलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी, नायब तहसीलदार हिमांशु प्रभाकर, कस्बा चौकी इंचार्ज दीपक चौधरी तथा पुलिस टीम के साथ मौके पर आकस्मिक छापेमारी कर जगदीश गुप्ता के मकान के बाहर एक मोटरसाइकिल पर घरेलू गैस सिलिंडर बंधा हुआ मिला। मामले में मोहल्ले के लोगों को 20 से 50 रुपये अतिरिक्त लेकर गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने की बात सामने आई है।कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि जिलाधिकारी की अनुमति के बाद पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
अफवाह के चलते उमड़ रही भीड़



समधन। गैस एजेंसी पर एलपीजी गैस सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ता काफी परेशान नजर आ रहे हैं। कस्बा स्थित भारत गैस एजेंसी पर रविवार सुबह सिलिंडर लेने के लिए पहुंचे उपभोक्ताओं की एजेंसी कर्मचारियों ने किताबें जमा कर उपभोक्ताओं को सिलिंडर वितरित किए। गैस एजेंसी मालिक मनोज अग्रवाल का कहना है सिलिंडर की कोई कमी नहीं है, लोगों में अफवाह फैल गई है कि सिलिंडर नहीं मिल पाएगा। सिलिंडर जिसका बुक होता है उन्हें समय से दिया जा रहा है।
मंगलवार से शुरू होगी कमर्सियल सिलिंडर की आपूर्ति

तिर्वा। कस्बे में रविवार को घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए पूर्ति विभाग ने अभियान चलाया। इस दौरान पूर्ति निरीक्षक अंकित अग्रवाल ने कस्बे के कई रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों और गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया। कहा कि यदि किसी प्रतिष्ठान पर घरेलू सिलिंडर का उपयोग पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दुकानदारों और रेस्टोरेंट संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि केवल व्यावसायिक गैस सिलिंडर का ही उपयोग करें। निरीक्षण के दौरान गैस एजेंसी पर भी व्यवस्थाओं की जांच की गई। उन्होंने बताया कि बिना केवाईसी के किसी भी उपभोक्ता को गैस आपूर्ति नहीं की जाएगी। वहीं व्यावसायिक गैस सिलिंडर की मंगलवार से आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
गैस की कोई कमी नहीं
छिबरामऊ। कस्बा स्थित रेवती भारत गैस सर्विस में फरवरी में 12400 बुकिंग के सापेक्ष 12224 सिलिंडरों की आपूर्ति की गई। इसी प्रकार मार्च में अब तक करीब 5000 सिलिंडरों की बुकिंग हो चुकी है, इनमें से 3000 की आपूर्ति की जा चुकी है। एजेंसी संचालक आलोक वर्मा ने कहा कि गैस की कोई कमी नहीं है, ओटीपी आने पर गैस दी जा रही है।
इंडेन बुकिंग नंबर:

ऑनलाइन बुकिंग नंबर- 7718955555
मिस्ड कॉल बुकिंग नंबर- 8454955555
व्हाट्सएप बुकिंग नंबर- 7588888824
-------------
भारत गैस बुकिंग नंबर:
एसएमएस नंबर- 7715012345, 7718012345

मिस्ड कॉल बुकिंग नंबर- 7710955555

व्हाट्सएप बुकिंग नंबर- 1800224344
-------------
एचपी गैस बुकिंग नंबर:

ऑनलाइन बुकिंग नंबर- 8888823456

मिस्ड कॉल बुकिंग नंबर- 9493602222

व्हाट्सएप बुकिंग नंबर- 9222201122
--
वर्जन
जिले में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है। कालाबाजारी करने वालों पर नजर रखी जा रही है। जिले में कहीं भी सिलिंडरों का अवैध स्टॉक है या कोई ऊंचे दामों पर बेच रहा है, तो उसकी सूचना 9918584700 पर दें, तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
-राजीव कुमार मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed