सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A procession will be taken out from Anandeshwar Dham today.

Kannauj News: आनंदेश्वर धाम से आज निकलेगी शोभायात्रा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
A procession will be taken out from Anandeshwar Dham today.
विज्ञापन
कन्नौज। इत्रनगरी के मानीमऊ स्थित आनंदेश्वर धाम से सोमवार को शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि शहर की सांस्कृतिक विरासत को भी प्रदर्शित करेगी। उधर, रविवार को मंदिर प्रशासन और स्थानीय भक्तों की ओर से सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
Trending Videos



आनंदेश्वर धाम के मुख्य महंत पंडित कौशल महाराज ने बताया कि आगामी 22 से 28 अप्रैल 2026 तक मानीमऊ ऋषिनगर स्थित आनंदेश्वर धाम में होने वाले त्रिकालदर्शी पंडोकर सरकार एवं गुजरात के प्रसिद्ध काले कंबल वाले बाबा के कार्यक्रम की सफलता के लिए जिलेभर में एक यात्रा निकाली जाएगी। आनंदेश्वर धाम में आयोजित होने वाले इस महाआयोजन से पहले निकाली जा रही यह यात्रा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सनातन धर्म सेवा फाउंडेशन के निदेशक प्रभात त्रिपाठी ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य इस महाआयोजन की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना है, ताकि जिले के अलावा आसपास के जिलों के लोग भी इन पूज्य संतों के सानिध्य में पहुंचकर अपने कष्टों और रोगों का निवारण करा सकें। उन्होंने बताया कि यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में अयोध्या के हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास, कानपुर जिले पनकी मंदिर के मुख्य महंत कृष्ण दास महाराज तथा बालयोगी अरुण पुरी महाराज भी शामिल होंगे।
इन संत महात्माओं के नेतृत्व में यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। यात्रा आनंदेश्वर धाम से प्रारंभ होकर उदैतापुर, ठठिया, तिर्वा, इंदरगढ़, कलसान, मड़पुरा, नादेमऊ, सौरिख तिराहा होते हुए छिबरामऊ पहुंचेगी। इसके बाद फर्रुखाबाद कट से वापस सिकंदरपुर, गुरसहायगंज, मकरंदनगर और सरायमीरा होते हुए कार्यक्रम स्थल पर समाप्त होगी। आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से यात्रा में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

यात्रा का मार्ग और मुख्य आकर्षण
शोभायात्रा सुबह शुभ मुहूर्त में आनंदेश्वर धाम से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों और मोहल्लों से गुजरेगी। इस दौरान भगवान शिव और माता पार्वती की मनमोहक झांकियां आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगी। यात्रा में शामिल बैंड-बाजे और पारंपरिक लोक नृत्य मंडलियां वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना देंगी। स्थानीय लोगों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत करने की योजना है।


यात्रा में मुस्तैद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। शहर के प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू किया गया है ताकि यातायात बाधित न हो। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है और वालंटियर्स की एक बड़ी टीम व्यवस्था संभालने के लिए मुस्तैद है। मंदिर परिसर में भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं जैसे कि व्हीलचेयर एक्सेस और पार्किंग सुनिश्चित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed