{"_id":"6a2efca721ca9db7020d92e8","slug":"illegal-shops-on-the-road-become-a-nuisance-demand-for-action-by-the-sdm-kannauj-news-c-214-1-knj1005-150775-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सड़क पर अवैध दुकानें बनीं मुसीबत, एसडीएम से कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सड़क पर अवैध दुकानें बनीं मुसीबत, एसडीएम से कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चपुन्ना। ग्राम कुंअरपुर काशीदीन में सड़क किनारे हुए अतिक्रमण से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर अतिक्रमण हटवाने की मांग की है। उनका कहना है कि मार्ग संकरा होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
क्षेत्र के निवासी राघव दुबे ने बताया कि भावलपुर से तरींद मार्ग पर स्थित बंबा नहर पटरी पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से दुकानें लगा ली हैं। इससे सड़क का बड़ा हिस्सा घिर गया है। राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह मार्ग काफी व्यस्त रहता है। अतिक्रमण के कारण सड़क संकरी हो गई है, जिससे वाहन चालकों को निकलने में दिक्कत होती है। लोगों ने जनहित को देखते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की है।
सौरिख थाना प्रभारी जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि सड़क अथवा सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही उनके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटवाया जाएगा।