{"_id":"69b1aeedf5be69d90204df7d","slug":"indias-foreign-policy-is-being-controlled-by-another-country-shivpal-kannauj-news-c-12-1-knp1038-1452175-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत की विदेश नीति दूसरे देश से संचालित : शिवपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत की विदेश नीति दूसरे देश से संचालित : शिवपाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख (कन्नौज)। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भारत की विदेश नीति का संचालन किसी और देश से हो रहा है। खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के कारण पेट्रोलियम उत्पादों की कमी हो रही है।
नगर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आए शिवपाल ने पत्रकारों से कहा कि सरकार की विदेश नीति पूरी तरह विफल है। अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध से गैस तथा पेट्रोलियम उत्पादों को लेकर पूरे देश में लाइनें लग रही हैं। इससे महंगाई भी तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि युद्ध कब समाप्त होगा, यह किसी को नहीं पता। इसके परिणाम देश और लोगों के लिए भयावह होंगे।
उन्होंने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को माघ मेले में गंगा स्नान न करने देने पर भी आपत्ति जताई। शिवपाल सिंह ने कहा कि शंकराचार्य प्रदेश में गोहत्या के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। इसलिए सरकार उनके खिलाफ है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लगातार गोहत्या हो रही हैं। मांस का निर्यात भी काफी बढ़ गया है। उन्होंने मांग की कि गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिया जाए। उन्होंने गोहत्या पर पूरी तरह से रोक लगाने की भी अपील की।
उन्होंने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि 2027 विधानसभा से पहले भाजपा में भगदड़ मचेगी। भाजपा में कोई भी नेता संतुष्ट नहीं है। दावा किया कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। इस दौरान पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव, जयकुमार तिवारी उर्फ बउउन, दिनेश गुप्ता, कुक्कू चौहान, मोनू चौहान आदि मौजूद रहे।
Trending Videos