{"_id":"6a0cabb2ed461320c30a3e0c","slug":"innocent-child-dies-due-to-fever-there-is-hue-and-cry-kannauj-news-c-214-1-knj1008-149339-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बुखार से मासूम की मौत, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बुखार से मासूम की मौत, मची चीख-पुकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तिर्वा। बुखार से पीड़ित नौ माह के बच्चे की इलाज के दौरान मंगलवार को कानपुर में मौत हो गई। इससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया।
कोतवाली क्षेत्र के उमरायपुरवा गांव में बुखार से पीड़ित नौ माह के मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना से पूरे परिवार में मातम छा गया और गांव में शोक का माहौल है। गांव निवासी रणवीर सिंह का नौ माह का बेटा ध्रुव पिछले तीन दिनों से तेज बुखार से पीड़ित था। परिजनों ने पहले स्थानीय स्तर पर इलाज कराया पर हालत में सुधार न होने पर उसे कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि बच्चे की हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी।
रणवीर सिंह के अनुसार बच्चे को डबल निमोनिया हो गया था और उसे लगातार तेज बुखार आ रहा था। तमाम प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मां का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं अन्य परिजन भी गहरे सदमे में हैं। गांव के लोग भी घटना से स्तब्ध हैं और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं। सीएमओ डॉ. स्वदेश गुप्ता ने बताया कि जानकारी नहीं है। गांव में टीम भेज कर डेथ ऑडिट कराया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos