{"_id":"6a2c6a95a2ee6897b10a9965","slug":"kannauj-news-kannauj-news-c-214-1-knj1023-150644-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: साइबर थाने की नई इमारत तैयार, अगले महीने होगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: साइबर थाने की नई इमारत तैयार, अगले महीने होगा प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में साइबर अपराधों की रोकथाम और शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के लिए तैयार किया जा रहा साइबर थाने का नया भवन अब लगभग बनकर तैयार हो चुका है। पुलिस लाइन के पास में करीब 3.37 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित भवन में फिनिशिंग का कार्य अंतिम चरण में है। राजकीय निर्माण निगम जुलाई माह तक भवन पुलिस विभाग को हैंडओवर करने की तैयारी में जुटा है। इसके बाद साइबर थाना नए भवन से संचालित होने लगेगा।
वर्तमान में साइबर थाना सदर कोतवाली के सामने पुराने सीओ आवास भवन से संचालित हो रहा है। सीमित संसाधनों और जगह की कमी के बीच काम कर रही टीम को नए भवन में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इससे साइबर अपराधों की जांच और शिकायतों के निस्तारण में तेजी आने की उम्मीद है। शुक्रवार को एसपी विनोद कुमार और एएसपी अजय कुमार ने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान राजकीय निर्माण निगम के इंजीनियर प्रशांत सिंह को बुलाकर निर्माण की स्थिति और शेष कार्यों की जानकारी ली। अधिकारियों ने समय पर काम पूरा करने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
एसपी ने भवन के बाहरी हिस्से के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सड़क की चौड़ाई मानकों के अनुरूप बनाए रखने तथा परिसर की सुरक्षा के लिए पिलरों के साथ मजबूत लोहे की बाउंड्री तैयार कराने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि नया भवन शुरू होने के बाद ऑनलाइन ठगी, बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया अपराध, फर्जी कॉल और डिजिटल धोखाधड़ी से जुड़े मामलों की जांच अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकेगी।
विज्ञापन
इनसेट
मुख्यमंत्री कर सकते हैं उद्घाटन
प्रदेश के कई जिलों में साइबर थानों के नए भवनों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। यदि कन्नौज का भवन तय समय पर तैयार होकर हैंडओवर हो जाता है तो उद्घाटन मुख्यमंत्री कर सकते हैं। हालांकि मुख्यमंत्री के आने का कोई आधिकारिक कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है।