सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Married woman given three talaqs for dowry and evicted

Kannauj News: दहेज के लिए विवाहिता को तीन तलाक देकर घर से निकाला

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Married woman given three talaqs for dowry and evicted
विज्ञापन
गुरसहायगंज। विवाहिता ने ससुरालीजन पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीट कर तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालीजनाें के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos

कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़िया कछपुरा निवासी रुकसार ने कोतवाली में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया कि उसका विवाह तिर्वा थानाक्षेत्र के गांव बज्जापुर अहेर निवासी इमरान के साथ हुआ था। विवाह में परिजनों ने सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया। इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करते रहे। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति इमरान, सास नूरजहां, ससुर नसीम हाफिज, ननद महक और जेठानी रेशमा उसे प्रताड़ित कर आए दिन मारपीट करने लगे। आरोप है कि पति ने तीन तलाक देकर उसे व तीन साल के बेटे को घर से निकाल दिया। कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed