{"_id":"69b1af108c9900344201c5f1","slug":"preparations-begin-for-the-three-day-festival-kannauj-news-c-214-1-knj1008-145851-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: तीन दिवसीय इत्रोत्सव की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: तीन दिवसीय इत्रोत्सव की तैयारी शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सदियों पुरानी इत्र निर्माण परंपरा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए इत्रोत्सव-2026 की तैयारी शुरू हो गई हैं। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम 14 से 16 मार्च तक नगर के बोर्डिंग मैदान में आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य स्थानीय हस्तशिल्प और उद्योगों की पहचान राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करना है। इस आयोजन में शिल्प मेला और व्यापार मेला प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
स्थानीय कारीगरों, इत्र निर्माताओं तथा उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन का विशेष अवसर मिलेगा। उन्हें अपने उत्पादों के विपणन का भी महत्वपूर्ण मौका मिलेगा। पारंपरिक और स्वादिष्ट व्यंजनों के खानपान स्टॉलों पर विविध पकवानों का स्वाद चखा जा सकेगा। स्थानीय कलाकार और सांस्कृतिक दल लोक नृत्य, संगीत एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से कन्नौज की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराएं और कलात्मक धरोहर प्रदर्शित की जाएगी। यह आयोजन कन्नौज की पहचान को और मजबूत करेगा।
इस उत्सव में शिल्प और व्यापार मेले विशेष आकर्षण होंगे। यहां इत्र निर्माताओं को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने का मंच मिलेगा। पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जहां लोग विभिन्न स्वादों का आनंद ले सकेंगे। एक विशेष स्मारिका का भी प्रकाशन किया जाएगा। इसमें इत्र निर्माण प्रक्रिया, ऐतिहासिक महत्व और नगर की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत की महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल होंगी
Trending Videos