सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Responsibility assigned at the meeting of the Industry and Trade Association.

Kannauj News: उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में सौंपी जिम्मेदारी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Responsibility assigned at the meeting of the Industry and Trade Association.
विज्ञापन
गुरसहायगंज। उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में संगठन विस्तार करते हुए विभिन्न व्यापारिक संगठनों के लिए बुधवार को नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल अनुराग गुप्ता के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद रिक्त हुए नगर अध्यक्ष पद पर दीपक गुप्ता को नियुक्त किया गया।

इसके अलावा सुगम दुबे को कीटनाशक दवा एवं बीज एसोसिएशन का नगर अध्यक्ष, मोहम्मद हाशिम को बिल्डिंग मटेरियल एसोसिएशन का नगर अध्यक्ष तथा कृष्ण भार्गव को मेडिकल एसोसिएशन का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं जितेंद्र गुप्ता को किराना एसोसिएशन का नगर महामंत्री नियुक्त किया गया। बैठक में व्यापार से जुड़ी वर्तमान समस्याओं पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा एकजुट होकर कार्य करने पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश संयुक्त महामंत्री सुशील दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा व्यापार मंडल अनुराग गुप्ता, जिला महामंत्री संजीव गुप्ता, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राम कुमार पाठक, विजय दुबे, कमलेश राजपूत, भूरा कठेरिया, सिद्धार्थ गुप्ता, गंगा सिंह कुशवाहा, मनोज गुप्ता, रंजीत गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed