फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Robbers made off with artificial earrings, mistaking them for gold.

Kannauj News: सोने के धोखे में आर्टिफिशियल कुंडल ले गए लुटेरे

Tue, 04 Aug 2026 01:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Robbers made off with artificial earrings, mistaking them for gold.
तालग्राम (कन्नौज)। कहते हैं कि हर चमकती चीज सोना नहीं होती यह कहावत देर रात पलिया गांव में लूटपाट करने आए बदमाशों पर बिल्कुल सटीक बैठ गई। रात के अंधेरे में कार से आए बदमाश सोने के धोखे में एक महिला के कान से आर्टिफिशियल कुंडल नोचकर भाग निकले। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

तालग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम पलिया निवासी दिनेशचंद्र बाथम पत्नी सुनीता देवी के साथ घर के बाहर बने बरामदे में सो रहे थे। रात करीब दो बजे कार उनके घर के बाहर रुकी। कार में से दो बदमाश नीचे उतरे और दबे पांव बरामदे में पहुंचे। इससे पहले कि दंपती कुछ समझ पाते, बदमाशों ने झपट्टा मारकर सुनीता देवी के कुंडल नोच लिए। अचानक हुए इस हमले से सुनीता देवी घबरा गईं और नीचे गिर पड़ीं, जिससे उनके पैर में चोट भी लग गई। दर्द और डर के बीच सुनीता ने हिम्मत दिखाई और जोर-जोर से शोर मचाना शुरू किया। महिला का शोर सुनते ही जब तक ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे, तब तक बदमाश कार में सवार होकर रफूचक्कर हो चुके थे। चीख-पुकार सुनकर रात में ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच सुनीता ने बताया कि बदमाशों ने जो कुंडल नोचे हैं, वे असली सोने के नहीं बल्कि आर्टिफिशियल थे, यानी बदमाश जो माल ले उड़े, वह कौड़ियों का निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed