फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Two accused arrested for hunting a peacock.

Kannauj News: मोर का शिकार करने में दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 04 Aug 2026 01:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for hunting a peacock.
तिर्वा। महमूदापुर गांव के बाहर राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उन्हें वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस को मोर के शिकार की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और आदित्य उर्फ अजीत तथा प्रमोद को पकड़ा। मृत मोर को कब्जे में लेकर वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग के दरोगा प्रमोद कुमार ने मृत मोर का पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम कराया। वनरक्षक करण सिंह की तहरीर पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। कोतवाल संजय कुमार शुक्ल ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे जंगली सुअर का शिकार करने गए थे और इसी दौरान मोर का भी शिकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed