सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Sanitation worker accuses clerk of assault and intimidation

Kannauj News: सफाई कर्मचारी ने बाबू पर लगाया मारपीट व धमकी देने का आरोप

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Sanitation worker accuses clerk of assault and intimidation
- एक दिन की अनुपस्थिति पर एक माह का काट लिया वेतन
विज्ञापन

- पीएफ निकालने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगा -
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरसहायगंज। नगर पंचायत समधन में कार्यरत सफाई कर्मी ने कार्यालय के बाबू पर वेतन काटने, पीएफ निकालने के नाम पर रुपये मांगने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कस्बा के मोहल्ला किदवई नगर निवासी मोनू ने बताया कि वह नगर पंचायत समधन में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत है। उसके अनुसार कुछ दिन पहले तबीयत खराब होने के कारण वह एक दिन ड्यूटी पर नहीं पहुंच सका था। आरोप है कि इस बात को लेकर नगर पंचायत के बाबू ने उसका एक माह का वेतन काट दिया। आरोप है कि जब उसकी पत्नी ने भविष्य निधि (पीएफ) की राशि निकलवाने की बात कही तो बाबू ने इसके एवज में रुपये की मांग की। आरोप है कि रुपये देने से मना करने पर बाबू ने शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे उसे और उसकी पत्नी को कार्यालय में बुलाया। वहां दोनों के साथ गाली-गलौज व मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी अजय अवस्थी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed