सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Sensors at the toll plaza on the National Highway are out of order, causing traffic jams.

Kannauj News: नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा के सेंसर खराब , लगता जाम

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Sensors at the toll plaza on the National Highway are out of order, causing traffic jams.
विज्ञापन
कन्नौज। जसोदा टोल प्लाजा पर लगे सेंसर तकनीकी गड़बड़ी के चलते ठीक से काम नहीं कर रहे हैं, इससे बुधवार को कई बार जाम लग गया। टोल न कटने पर वाहन चालकों द्वारा बार-बार हॉर्न देने पर टोलकर्मी ने हाथ मशीन लेकर फास्टैग को स्कैन कर टोल काटा। इस कारण वाहनों की कतार लग रही है।
Trending Videos

फास्टैग स्कैनर से भुगतान न होने से वाहन चालकों को गेट पार करने के लिए चार से पांच मिनट तक रुकना पड़ रहा है। इससे हाईवे से आवागमन करने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय टोल प्लाजा पर 14 गेट हैं, इनमें से दो वीआईपी गेट हैं, जो बंद रहते हैं। सामान्य वाहनों के आवागमन के लिए खोले गए गेटों पर लगे कैमरों के सेंसर कुछ दिनों से ठीक ढंग से काम नहीं कर रहे हैं। इस कारण टोल टैक्स का भुगतान सुगमता से नहीं हो पा रहा है। गेट न खुलने पर वाहन चालकों को इंतजार करना पड़ता है, टोल पर कर्मियों को हाथ मशीन दी गई है, जिससे फास्टैग कार्ड स्कैन कर हाइवे का टोल टैक्स वसूल किया जा रहा है। टोल प्रबंधक घनश्याम भदौरिया ने बताया कि कई वाहनों में गले फास्टैग धुंधले होने पर स्कैन नहीं होते हैं, उनको हैंड स्कैनर से पास किया जाता है। टोल पर कोई तकनीकी कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed