फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   State employee status to Anganwadi workers

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले राज्य कर्मचारी का दर्जा

Sun, 11 Sep 2022 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
State employee status to Anganwadi workers
तेराजाकेट। तालग्राम विकास खंड सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें राज्य कर्मचारियों का दर्जा और सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

रविवार को ब्लाक सभागार में आयोजित बैठक में एसोसिएशन की प्रदेश उपाध्यक्ष हीरावती ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका को सेवानिवृत्त के बाद जीवन के लिए पेंशन या एक मुश्त धनराशि के रुप में पांच लाख रुपये दिए जाएं। जब तक राज्य कर्मचारी का दर्जा नहीं मिलता, तब तक 28 हजार रुपये न्यूनतम मानदेय दिया जाए। लाभार्थी के हिसाब से पूर्ण पोषाहार दिया जाए। इसमें समूहों तथा कोटेदार का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। जिलाध्यक्ष ममता मिश्रा ने कहा कि दो अक्तूबर 1975 आईसीडीएस स्कीम को इंदिरा गांधी ने चालू किया था। दो अक्तूबर को रविवार होने के कारण एक को महिला सम्मान बचाओ के रुप में जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री से संबोधित मांगों को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक में सविता तिवारी ब्लाक अध्यक्ष, प्रतिमा देवी सचिव, सुलेखा कोषाध्यक्ष, पूनम कटियार, रुकसाना, रेखा, भुवनेश्वरी देवी, विनीता दुबे को सदस्य चुना गया। इस दौरान पूनम तिवारी, अरुणा देवी, मीना देवी, कुसुमा देवी, शारदा देवी सहित कई आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका मौजूद रहीं।
विज्ञापन

--------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed