सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Tantric arrested for killing youth through black magic, another absconding

Kannauj News: तंत्र-मंत्र कर युवक की जान लेने वाला तांत्रिक गिरफ्तार, दूसरा फरार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Tantric arrested for killing youth through black magic, another absconding
विज्ञापन
गुरसहायगंज। तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के नाम पर युवक को बेरहमी से पीटकर मौत के घाट उतारने के मामले में पुलिस ने रविवार को सफलता हासिल की है। इस मामले में पुलिस ने एक तांत्रिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि दूसरे की तलाश में दबिश दी जा रही है।
Trending Videos


कोतवाली क्षेत्र की चौकी नौरंगपुर के गांव अलीपुर जलेसर निवासी रवींद्र सिंह (24) सिर दर्द व बुखार की समस्या से पीड़ित थे। परिजनों ने इलाज के लिए सुतयानी गांव निवासी राम सिंह और हरिश्चंद्र नामक तांत्रिकों से संपर्क किया। आरोप है कि दोनों तांत्रिक रवींद्र को गंगा के किनारे ले गए, जहां भूत-प्रेत भगाने के नाम पर उसे बेरहमी से पीटा और जबरन गंगा में डुबकी लगवाई। इसके बाद आरोपी रवींद्र को मरणासन्न स्थिति में उसके दरवाजे पर छोड़कर फरार हो गए। युवक की मौत होने पर परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और हरिश्चंद्र को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और त्वरित कार्रवाई करते हुए हरिश्चंद्र नामक एक तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया। उसे जेल भेज दिया गया है। घटना का मुख्य आरोपी राम सिंह अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है जिसकी तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों को संकलित किया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अंधविश्वास और अमानवीय कृत्यों के खिलाफ कदम उठाए जाएंगे। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर घटना का पूर्ण खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed