सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The accused of killing the child was sent to a child protection home by the police.

Kannauj News: बालक के हत्यारोपी को पुलिस ने बाल संप्रेक्षण गृह भेजा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
The accused of killing the child was sent to a child protection home by the police.
विज्ञापन
तिर्वा। बालक की चाकू से गला रेतकर हत्या करने वाले आरोपी किशोर को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर चाकू भी बरामद कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेशकर फतेहगढ़ स्थित बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया।
Trending Videos


ग्राम कटरा बहसार निवासी शानू के बेटे असद (12) की बुधवार देर शाम को एक किशोर ने गला रेतकर हत्या कर दी थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने मां के अपमान का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया था। मामले में बाबा इसरार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी किशोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है। शुक्रवार को आरोपी किशोर को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed