सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The submersible of the tank's tube well is out of order for three days.

Kannauj News: तीन दिन से टंकी के नलकूप का सबमर्सिबल खराब

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
The submersible of the tank's tube well is out of order for three days.
विज्ञापन
तालग्राम। ब्लॉक के ग्राम पंचायत तालग्राम देहात की कुशलपुरवा में बनी टंकी का नलकूप तीन दिनों से खराब है। इसका सबमर्सिबल खराब होने से क्षेत्र में पेयजल का गंभीर संकट है। इससे पंचायत के छह गांवों की 10 हजार आबादी प्रभावित हुई है।
Trending Videos

गर्मी के मौसम में पानी की समस्या और बढ़ गई है। कुशलपुरवा, महानगर, कुढरा, कोलकातापुरवा और रसूलाबाद सहित छह गांवों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप है। इन गांवों में लगे अधिकतर हैंडपंप भी खराब पड़े हैं। ग्रामीणों को दूरदराज से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सबमर्सिबल ठीक कराने की मांग की है। कुशलपुरवा निवासी विपिन कुमार ने बताया कि गांव में हैंडपंपों की संख्या कम है। कई हैंडपंप रिबोर होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, तीन दिनों से सबमर्सिबल खराब होने के बावजूद सचिव और प्रधान ध्यान नहीं दे रहे हैं। गर्मी के कारण पेयजल की समस्या विकट हो गई है। मवेशियों के लिए भी पानी का इंतजाम करना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीण मंगल ठाकुर ने बताया कि मवेशियों को पानी पिलाने के लिए सबमर्सिबल पर जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है।

प्रधान तोताराम शर्मा ने स्वीकार किया कि सबमर्सिबल खराब होने से समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने इसे जल्द दुरुस्त कराने का प्रयास करने की बात कही। एडीओ पंचायत रविप्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव को तत्काल ठीक कराने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने सचिव को जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए हैं।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed