सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Youth murdered after being called from home, body thrown on track

Kannauj News: घर से बुलाकर युवक की हत्या, शव ट्रैक पर फेंका

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Youth murdered after being called from home, body thrown on track
विज्ञापन
गुरसहायगंज (कन्नौज)। घर में नाश्ता कर रहे एक युवक को बहाने से बुलाकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को रेलवे ट्रैक के किनारे फेंकने का आरोप है। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर मंगलवार को दो नामजद समेत एक अज्ञात युवक पर प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos

थाना विशुनगढ़ क्षेत्र के गांव खरौली निवासी कोतवाल सिंह ने पुलिस को तहरीर में बताया कि रविवार को उनका पुत्र अवनीश कुमार उर्फ लल्लन (28) घर पर चाय-नाश्ता कर रहा था। तभी धनी नगरिया निवासी शिवम घर आया। शिवम अवनीश को पारिवारिक कार्य का बहाना बनाकर अपने साथ ले गया। पिता का आरोप है कि शिवम ने साथी बबलू और एक अन्य युवक के साथ मिलकर अवनीश की हत्या कर दी। आरोपियों ने शव को गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र की मझपुर्वा चौकी के पास रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात बारह बजे कोतवाल सिंह के बड़े पुत्र संजीव यादव को सूचना मिली कि मझपुर्वा चौकी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। बाद में मोर्चरी में शव की शिनाख्त अवनीश के रूप में हुई। घटना के बाद परिजनों ने शिवम उर्फ सोनू को फोन किया। उसने बताया कि वह और बबलू कानपुर में हैं और फिर फोन काट दिया। इससे परिजनों का शक और गहरा गया। कोतवाली प्रभारी अजय अवस्थी ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश में गंभीरता से जुटी है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed