{"_id":"6a2efce24aa421fa4b015011","slug":"thieves-make-off-with-jewelry-worth-eight-lakhs-kannauj-news-c-214-1-knj1005-150756-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: आठ लाख के जेवर ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: आठ लाख के जेवर ले उड़े चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उमर्दा। उमर्दा चौकी क्षेत्र के रावतपुर गांव में एक किसान के घर से करीब आठ लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए। चोर 11 जून की रात पीछे की दीवार फांदकर घर में घुसे और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने घटना को संदिग्ध बताया है और मामले की जांच कर रही है।
रावतपुर गांव निवासी हवलदार किसान हैं। उन्होंने बताया कि 11 जून की रात वह परिवार के साथ कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान चोर घर की पीछे की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुए। चोरों ने कमरों में रखी अलमारियों और बक्सों के ताले तोड़ दिए। वे सोने का हार, जंजीर, चार अंगूठी और मंगलसूत्र ले गए। इसके अलावा, कान के बृजबाला, नथनी, बच्चों के हार, चांदी की पेटी और पायल भी चोरी हुए। सुबह परिवार के सदस्यों को चोरी का पता चला। खाली डिब्बे खेतों में पड़े मिले। किसान ने पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि पुलिस ने शुरुआत में इसे गंभीरता से नहीं लिया।
किसान ने शनिवार को पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी नीलम सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।