सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Two youths critically injured after their bike collided with a pickup truck.

Kannauj News: दो युवकों की बाइक पिकअप से टकराई, गंभीर घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Two youths critically injured after their bike collided with a pickup truck.
विज्ञापन
छिबरामऊ। बाबा की बगिया मंदिर में दर्शन कर लौट रहे युवकों की बाइक मंगलवार की देर रात पश्चिमी बाईपास पर एक पिकअप वाहन से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने दोनों को एंबुलेंस से सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया।

ग्राम नौगांई निवासी 23 वर्षीय विकास पुत्र राजकिशोर दिवाकर बुआ के बेटे 20 वर्षीय ऋतिक पुत्र हरिशंकर दिवाकर के साथ सोमवार शाम बाबा की बगिया वाले मंदिर में दर्शन करने गया था। परिजनों के अनुसार दर्शन कर दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे, तभी पश्चिमी बाईपास पर कनक गेस्ट हाउस के सामने सामने से आ रहे एक पिकअप वाहन से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सौ शैय्या अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed