{"_id":"6a2c6a226b4d5cb28808588c","slug":"unnao-news-kannauj-news-c-214-1-knj1023-150641-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मौसम की मार से बीमार पड़ रहे बच्चे, उल्टी-दस्त और डायरिया के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मौसम की मार से बीमार पड़ रहे बच्चे, उल्टी-दस्त और डायरिया के मरीज बढ़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कन्नौज। बदलते मौसम का असर बच्चों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल की बाल रोग ओपीडी में इन दिनों उल्टी, दस्त, डायरिया और एलर्जी से पीड़ित बच्चों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हालात यह है कि रोजाना 80 से अधिक बच्चे उपचार के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों ने अभिभावकों को बच्चों के खानपान और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी है।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वर्णिम ने बताया कि बढ़ती गर्मी और बीच-बीच में नमी के कारण संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसका सबसे अधिक असर छोटे बच्चों पर हो रहा है। अस्पताल में आने वाले अधिकांश बच्चों में उल्टी, दस्त, पेट दर्द, बुखार और डायरिया जैसी समस्याएं देखने को मिल रही हैं। इसके अलावा धूल के कारण एलर्जी के मामलों में भी बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई अभिभावक बच्चों को खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थ और ठंडे पेय पदार्थ दे रहे हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। बच्चों को केवल स्वच्छ और ताजा भोजन ही देना चाहिए। डॉक्टर ने कहा कि यदि बच्चे को बार-बार उल्टी, लगातार दस्त, तेज बुखार या शरीर में कमजोरी महसूस हो तो तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए। बच्चों को पर्याप्त मात्रा में पानी, ओआरएस का घोल और पौष्टिक आहार देना जरूरी है।