{"_id":"6a3988884d3f99c3a20539b8","slug":"video-of-a-differently-abled-person-being-helped-off-a-bus-goes-viral-locals-stepped-in-to-assist-kannauj-news-c-214-1-knj1023-151263-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: दिव्यांग को बस से उतारने का वीडियो वायरल, स्थानीय लोगों ने की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: दिव्यांग को बस से उतारने का वीडियो वायरल, स्थानीय लोगों ने की मदद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो :42: कंडक्टर ने दिव्यांग को बस उतार सड़क पर छोड़ दिया। स्रोत : वीडियो ग्रैब
- कानपुर जाने के लिए बस में सवार हुआ था दिव्यांग, बीच रास्ते उतारे जाने का आरोप
- स्थानीय लोगों ने पानी पिलाकर संभाला, सोशल मीडिया पर घटना को लेकर उठे सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक दिव्यांग युवक सड़क किनारे असहाय पड़ा दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि सदर कोतवाली क्षेत्र के नसरापुर गांव निवासी अजित कुमार कानपुर जाने के लिए रायबरेली डिपो की रोडवेज बस में सवार हुआ थे। आरोप है कि बस कन्नौज रोडवेज बस स्टेशन से आगे बढ़ने के बाद अंधी मोड़ के पास कंडेक्टर ने उसे उतार दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दिव्यांग युवक सड़क किनारे पड़ा मिला। उसके पास बैग और वैशाखियां भी रखीं थीं। उसकी जानकारी जुटाने का प्रयास किया। युवक स्पष्ट रूप से कुछ बता नहीं पा रहा था। बाद में उसके पास मौजूद आधार कार्ड से उसकी पहचान अजित कुमार निवासी नसरापुर के रूप में हुई। स्थानीय लोगों के मुताबिक अजित कानपुर जाने के लिए घर से निकला था। घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। वीडियो में दिव्यांग की स्थिति देखकर लोगों ने संवेदना जताई और सार्वजनिक परिवहन में दिव्यांग यात्रियों के साथ मानवीय व्यवहार की आवश्यकता पर जोर दिया।
मौके पर पहुंचे स्थानीय निवासी अल्केश त्रिवेदी ने मानवता का परिचय देते हुए दिव्यांग की मदद की और उसके घर पहुंचाने की व्यवस्था कराई। वीडियो वायरल होने के बाद दिनभर यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। कंडेक्टर ने लोगों को बताया कि दिव्यांग दारू के नशे में हैं। इसके बाद वह बस लेकर कानपुर की ओर रवाना हो गया।