सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Vidyarthi Parishad announces new responsibilities; several activists assigned roles

Kannauj News: विद्यार्थी परिषद ने घोषित की नई जिम्मेदारियां, कई कार्यकर्ताओं को मिला दायित्व

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Vidyarthi Parishad announces new responsibilities; several activists assigned roles
विज्ञापन
फोटो :37: कानपुर में हुए अभ्यास वर्ग के दौरान मौजूद कार्यकर्ता। स्रोत : संगठन


- कानपुर प्रांत के अभ्यास वर्ग में हुई घोषणा, कन्नौज के कार्यकर्ताओं को मिली अहम जिम्मेदारी
- शुभम विद्यार्थी बने फर्रुखाबाद विभाग संगठन मंत्री, तीन जिलों का संभालेंगे कार्यभार
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कानपुर प्रांत का चार दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग 19 से 22 जून तक पीएसआईटी, कानपुर में आयोजित किया गया। अभ्यास वर्ग के समापन अवसर पर संगठन की नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई, जिसमें कन्नौज जिले के कई कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए।
घोषित दायित्वों के अनुसार सक्षम गुप्ता को कन्नौज का जिला संयोजक बनाया गया है। डॉ. अभिषेक को जिला प्रमुख, कशिश गुप्ता को जिला छात्रा प्रमुख तथा हर्षित पांडे को तहसील संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसके अलावा कन्नौज के जिला संगठन मंत्री शुभम विद्यार्थी को संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए फर्रुखाबाद विभाग का विभाग संगठन मंत्री नियुक्त किया है। उनके कार्यक्षेत्र में कन्नौज, फर्रुखाबाद और बिल्हौर जिले शामिल रहेंगे। वह इन तीनों जिलों में संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन और विस्तार का कार्य देखेंगे।नई जिम्मेदारियों की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए छात्र हितों और संगठन के विस्तार के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।अभ्यास वर्ग में संगठन की भावी कार्ययोजना, छात्र हितों से जुड़े विषयों, संगठन विस्तार और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में कानपुर प्रांत के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed