सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Woman commits suicide by hanging herself in the kitchen

Kannauj News: रसोई में फंदा लगाकर महिला ने दी जान

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide by hanging herself in the kitchen
विज्ञापन
तालग्राम। क्षेत्र में गांव तालपार नगला में रविवार को महिला ने रसोई में फंदा लगाकर जान दे दी। शव को देखकर परिजनों में चीख9पुकार मच गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
Trending Videos


तालपार नगला निवासी पिंटू लोधी की शादी तीन वर्ष पहले सौरिख अंतर्गत गांव हरिभनापुर की कामिनी (21) के साथ हुई थी। परिजनों ने बताया कि दोपहर दो बजे के करीब कामिनी खेत से गेहूं काट कर घर लौटी। इसके बाद किचन कक्ष में मफलर से फंदा लगा लिया। काफी देर बाद सास कमला ने देखा तो शोर मचा। आसपास और परिजनों भी एकत्र हो गए। सूचना पर 112 डायल पुलिस भी मौके पर पहुंची। मायके पक्ष के लोग भी आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कामिनी का एक आठ का बेटा है। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को उतार कर नायब तहसीलदार रामप्रकाश की मौजूदगी में पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष विनय कुमार शर्मा का कहना है कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed