सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   10 lakh rupees stolen from a retired agriculture department employee's home after breaking into its locks

Kanpur: कृषि विभाग से रिटायर्ड कर्मी के घर के ताले तोड़कर 10 लाख की चोरी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 07 Mar 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
सार

रिटायर्ड कर्मी के घर चोरी की घटना रावतपुर थानाक्षेत्र की है। तीन दिन बाद लौटने पर टूटे ताले बिखरा सामान देख होश उड़े। 

10 lakh rupees stolen from a retired agriculture department employee's home after breaking into its locks
बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रावतपुर थानाक्षेत्र के काकादेव एम ब्लॉक में बंद पड़े घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी और जेवरात समेत लाखों रुपये का माल पार कर दिया। शनिवार शाम लखनऊ से लौट दंपती को घर के टूटे पड़े ताले और बिखरा सामान मिला तो उनके होश उड़ गए। इलाकाई लोगों की सूचना पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच कर इलाके के सीसीटीवी खंगाले शुरू किए।

Trending Videos


एम ब्लॉक निवासी कृषि विभाग से अकाउंट ऑफिसर के पद से रिटायर्ड रघुवीर सिंह पत्नी माया कठेरिया के साथ रहते हैं। उनकी लखनऊ निवासी बेटी कृति सिंह ने बताया कि तीन दिन पहले माता-पिता होली त्योहार पर घर रुकने आए थे। शनिवार की दोपहर दोनों घर वापस लौट गए। वहां पहुंचने पर उन्हें मेन गेट से लेकर घर के अन्य कमरों के ताले टूटे पड़े थे। वहीं अलमारी के लॉकर से गहनों के खाले डिब्बे और गृहस्थी का सामान जमीन पर फैला पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित रघुवीर के अनुसार जल्द ही उन्हें आंखों का ऑपरेशन करना था इसलिए घर पर करीब चार लाख रुपये कैश रखा था। इसके साथ ही पत्नी के करीब पांच लाख रुपये से ऊपर के जेवरात चोरी हुए। चोर उनके घर से करीब 10 लाख रुपयेे से ऊपर का माल पार कर ले गए। वहीं इलाकाई लोगों का कहना था कि तिकोनिया पार्क के पास नशेबाजों का जमावड़ा लगता है। इस कारण इस हफ्ते यह तीसरी चोरी की घटना हुई है। रावतपुर इंस्पेक्टर कमलेश राय ने बताया कि चोरी की घटना के खुलासे के लिए दो टीमें लगाई गई हैं।

10 lakh rupees stolen from a retired agriculture department employee's home after breaking into its locks
बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
जल्द लगवाने वाले थे सीसीटीवी
पीड़ित दंपती के अनुसार वह लोग सुरक्षा के लिहाज से जल्द सीसीटीवी कैमरे लगवाने जा रहे थे। इसके लिए उन्होंने बातचीत कर ली थी। बेटी के यहां से लौटने के बाद कैमरे लगवाने थे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि शातिर वारदात के लिए बंद घर होने का इन्तजार कर रहे थे।

पुलिस से सहयोग की अपील
पीड़ित रघुवीर की बेटी कृति के अनुसार घटना के बाद पुलिस ने इलाके में टीम लगाकर सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं। उन्हें पुलिस से सहयोग की अपील की है। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपी से चोरी किया गया सामान रिकवर कराकर उन्हें जेल भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed