Farrukhabad: कायमगंज पालकी यात्रा देखने गई आठ वर्षीय बच्ची लापता, गऊ टोला रोड पर मिली
Farrukhabad News: कायमगंज में महाकाल पालकी यात्रा देखने गई आठ वर्षीय बच्ची मानसी देर रात लापता हो गई। सीसीटीवी में दो युवकों के साथ दिखाई देने के बाद पुलिस ने तलाश तेज की और बच्ची गऊ टोला रोड स्थित स्कूल के पास मिल गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कायमगंज कस्बे में सोमवार रात महाकाल पालकी यात्रा के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई आठ वर्षीय मासूम बच्ची मानसी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। बच्ची गऊ टोला रोड स्थित एक स्कूल के पास से मिली है। बच्ची के सही-सलामत मिलने के बाद परिजनों और पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है। इससे पहले रातभर बारिश के बीच पुलिस, एसओजी और डॉग स्क्वाड की टीमें बच्ची की तलाश में जुटी रही थीं।
देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने शुरू की थी तलाश
जानकारी के अनुसार, कायमगंज के मोहल्ला बजरिया रामलाल निवासी जितेंद्र उर्फ छोटे शर्मा की आठ वर्षीय बेटी मानसी सोमवार रात कस्बे में निकली महाकाल पालकी यात्रा देखने गई थी। देर रात तक जब मानसी घर वापस नहीं लौटी, तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने आसपास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू की। कोई सुराग न मिलने पर रात करीब 11 बजे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
CCTV में दो युवकों के पीछे जाती दिखी मासूम
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला और सीओ राजेश कुमार द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह और एसओजी (SOG) की टीम भी मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने जब यात्रा मार्ग के आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली, तो उसमें मानसी दो अज्ञात युवकों के पीछे-पीछे फूलमती मंदिर और नईबस्ती रोड की ओर जाती हुई दिखाई दी। पुलिस अब इसी फुटेज के आधार पर दोनों युवकों की पहचान करने और उनका सुराग लगाने में जुटी है।
गऊ टोला के पास मिली मासूम
सोमवार देर रात हो रही तेज बारिश के बावजूद पुलिस प्रशासन ने तलाश जारी रखी। रात करीब तीन बजे फतेहगढ़ से विशेष डॉग स्क्वाड की टीम को भी बुलाया गया। स्निफर डॉग और पुलिस टीमों की लगातार घेराबंदी व सघन चेकिंग के बाद आखिरकार बच्ची को गऊ टोला रोड स्थित स्कूल के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस फुटेज में दिखे दोनों युवकों के संबंध में आगे की पूछताछ और वैधानिक कार्रवाई कर रही है।