जयाप्रदा ने खोले 'दिल के राज', जानिए नए दौर की राजनीति और 'फिल्मों के कंटेन्ट' पर क्या कह रहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने कहा कि यह सच है कि 'मैं कुछ दिनों के लिए इस दुनिया से दूर जरूर गई थीं। लेकिन मुझे मेरे कल्चर और आर्ट से बहुत प्यार है। इसलिए मैंने हमेशा यह बात ध्यान में रखी कि चाहे जो भी हो हमेशा के लिए अभिनय से दूर नहीं रहूंगी। मैं अभिनय को कभी अलविदा नहीं का सकती हूं।'
जया ने अपने नए शो के बारे में बताया कि परफेक्ट पति एक अलग तरह का शो है। इस शो में राजश्री राठौर के किरदार में जया दिखेंगी। इस सो का कंटेन्ट बिल्कुल अलग है। अब तक मैने जो भी काम किया उसकी वजह से लोगों के दिमाग में मैं हमेशा जीवंत रही हूं। विचारों को अलग पैमाने पर फिल्में ले जाती हैं मैं हमेशा ऐसी फिल्में और सीरियल करना पसंद करती हूं।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- आज के युग की लड़कियां अलग सोच की हैं....
आज के युग की लड़कियां अलग सोच की हैं तो उन्हें वैसा पति भी मिलना चाहिए। बहुओं को अपनी सास को मां की तरह देखना चाहिए। बड़े पर्दे और छोटे पर्दे में बहुत बड़ा अंतर है। मैने पॉलिटिक्स में भी काम किया। मैं हमेशा दिल से काम करती हूं। जो सही लगता है वही हमेशा करती हूं। जया ने कहा कि फिल्मों के निर्माण का तरीका अब बहुत बड़ा है। अब रियल स्टोरी पर ज्यादा काम होता है। पहले एपिक करेक्टर या काल्पनिक कहानियों पर काम होता था। आजकल कहानियां टेक्नलॉजी और कहीं न कहीं सच्ची घटनाओं के इर्द गिर्द तैयारी हो रही हैं।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- डांस, म्यूजिक मेरे लिए पैशन...
जया ने कहा कि कई लोगों की यह शिकायत थीं कि मैं एक्टिंग से दूर क्यों हो गई हूं लेकिन अब मैं लौट आई हूं। साथ ही मैं कहना चाहूंगी कि डांस, म्यूजिक मेरे लिए पैशन रहा है। इसलिए यह मेरे लिए खास मौका है।
जया ने कहा कि मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं एक बार फिर से महसूस कर रही हूं कि मैं एक स्ट्रगलर हूं क्योंकि मैंने इससे पहले मैंने टीवी कभी किया नहीं है। काफी लोगों ने टीवी करने से मना किया था लेकिन मैंने इसे चैलेंज जैसा लिया है कि फिल्मों के बाद अब ये भी शो करूं। एंड टीवी पर परफेक्ट पति तीन सितंबर से शुरू होने जा रहा है। इस सीरियल में जया प्रदा राजश्री राठौर के किरदार में नजर आएंगी।
आगे की स्लाइड मेंः जानिए जया प्रदा के बारे में ....