{"_id":"698dca3b5e10c45ee808c798","slug":"auraiya-bull-that-fell-into-an-open-borewell-safely-rescued-with-a-bulldozer-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: खुले बोरवेल में गिरे सांड़ को बुलडोजर से सुरक्षित बाहर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: खुले बोरवेल में गिरे सांड़ को बुलडोजर से सुरक्षित बाहर निकाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 12 Feb 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
सांड़ को बुलडोजर से सुरक्षित बाहर निकाला
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहार थाना क्षेत्र के गांव पुरवा इमलिया में बुधवार रात एक आवारा सांड खेत में बने खुले बोरवेल में गिर गया। गुरुवार सुबह जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई, तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से सांड़ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
Trending Videos
गांव पुरवा इमलिया निवासी दीप चंद्र कश्यप बृहस्पतिवार सुबह जब अपने खेत पर पहुंचे, तो उन्हें किसी पशु के कराहने की आवाज सुनाई दी। पास जाकर देखा तो राम नरेश पाल के खेत में स्थित खुले पड़े बोरवेल में एक सांड फंसा हुआ था। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को भांपते हुए दमकल कर्मी को सूचना दी। बिधूना स्थित फायर स्टेशन प्रभारी यतींद्र सिंह यादव के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। बोरवेल संकरा होने के कारण सांड को निकालना बड़ी चुनौती थी। बाद में बुलडोजर मंगवाया गया। बोरवेल के चारों ओर सावधानीपूर्वक खुदाई की गई। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे रेस्क्यू के बाद उसे बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
