{"_id":"69e785cdb943f126e60e2fcf","slug":"auraiya-farmer-dies-in-road-accident-while-returning-after-enrolling-grandson-in-navodaya-school-2026-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: नाती का नवोदय में दाखिला कराकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: नाती का नवोदय में दाखिला कराकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 21 Apr 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
सार
नाती का नवोदय में दाखिला कराकर लौट रहे किसान की सड़क दुर्घटना में जान चली गई। घटना सहायल रोड पर हुई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक की फाइल फोटो व बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दिबियापुर थाना क्षेत्र के सहायल रोड स्थित गांव अबावर के पास मंगलवार दोपहर दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में किसान की जान चली गई, जबकि दूसरी बाइक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। गनीमत रही कि मृतक का मासूम नाती इस हादसे में बच गया। हादसे के बाद परिजन में कोहराम मचा हुआ है।
Trending Videos
अटसू चौकी क्षेत्र के गांव राऊपुर प्रेम नगर निवासी महेश चंद्र (52) मंगलवार को अपने नाती नितिन का नवोदय विद्यालय में एडमिशन कराने गए थे। दोपहर करीब तीन बजे जब वह नाती के साथ बाइक से लौट रहे थे, तभी गांव अबावर के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महेश का हेलमेट टूट गया और उनके सिर में गंभीर चोट आई। महेश चंद्र के पीछे दूसरी बाइक पर उनकी बेटी शिल्पी और दामाद भी आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता को लहूलुहान देख उड़े होश
अपनी आंखों के सामने पिता को लहूलुहान देख उनके होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस और परिजन ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से महेश और दूसरी बाइक के घायल युवक पीयूष (20) निवासी सहायल को सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने महेश चंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल पीयूष को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया कि हादसे की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

कमेंट
कमेंट X