{"_id":"6a3d1e98672b16953307e93b","slug":"auraiya-news-bride-goes-missing-two-days-after-the-wedding-2026-06-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी के नाम पर खेल: दो दिन बाद दुल्हन लापता, ठगी का एहसास होते ही थाने पहुंचा दूल्हा, फिर हुआ ये सब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के नाम पर खेल: दो दिन बाद दुल्हन लापता, ठगी का एहसास होते ही थाने पहुंचा दूल्हा, फिर हुआ ये सब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 25 Jun 2026 05:57 PM IST
सार
Auraiya News: पीड़ित ने शादी कराने वाले बिचौलियों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शादी के महज दो दिन बाद ही दुल्हन अचानक ससुराल से लापता हो गई। मामले में युवक ने शादी के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। थाना पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के दिवियापुर रोड निवासी अब्दुल अली की शादी कराने का झांसा कुछ बिचौलियों ने दिया था। आरोप है कि इन लोगों ने 17 जून को आगरा की एक युवती से अब्दुल का निकाह कराया।
इस शादी के एवज में बिचौलियों ने पीड़ित से 30 हजार रुपये वसूले। पीड़ित का कहना है कि शादी और अन्य रस्मों को मिलाकर उसके कुल 45 हजार रुपये हुए थे। पीड़ित दूल्हे ने बताया कि निकाह के बाद सब कुछ ठीक था और उसकी पत्नी दो दिनों तक उसके साथ घर पर रही, लेकिन 19 जून की सुबह साढ़े 10 बजे ससुराल से अचानक लापता हो गई।
विज्ञापन
इस शादी के एवज में बिचौलियों ने पीड़ित से 30 हजार रुपये वसूले। पीड़ित का कहना है कि शादी और अन्य रस्मों को मिलाकर उसके कुल 45 हजार रुपये हुए थे। पीड़ित दूल्हे ने बताया कि निकाह के बाद सब कुछ ठीक था और उसकी पत्नी दो दिनों तक उसके साथ घर पर रही, लेकिन 19 जून की सुबह साढ़े 10 बजे ससुराल से अचानक लापता हो गई।
विज्ञापन
ससुरालीजन ने अपने स्तर पर उसकी काफी खोजबीन की, रिश्तेदारों और संभावित जगहों पर पता लगाया, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका। बाद में अब्दुल को ठगी का एहसास हुआ। उनका आरोप है कि शादी कराने वाले गिरोह ने उनके साथ साजिश के तहत धोखाधड़ी की है।
रुपये ऐंठने के बाद युवती लापता लापता कर दी गई। थाना प्रभारी निरीक्षक ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित युवक की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।