सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Youth heading for Air Force training killed after being hit by speeding loader vehicle.

Auraiya News: एयरफोर्स की ट्रेनिंग पर जा रहे युवक को तेज लोडर ने मारी टक्कर, मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 24 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Youth heading for Air Force training killed after being hit by speeding loader vehicle.
फोटो-4- रामजी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
अछल्दा। एयरफोर्स में चयन होने के बाद ट्रेनिंग पर जा रहे युवक को तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। वहीं पिता और बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया। हादसे के बाद चालक लोडर लेकर भाग गया।

फफूंद थाना क्षेत्र के खानपुर निवासी रामजी (20) अपनी बहन कुसुमा देवी (21) और पिता श्याम सिंह (50) के साथ बाइक से अछल्दा थाना क्षेत्र के छछूंद गांव गए थे। घर लौटते समय जैसे ही उनकी बाइक अमेला बंबा पुलिया के पास फफूंद मुख्य मार्ग पर पहुंची, तभी एक तेज रफ्तार लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में रामजी की मौके पर ही मौत हो गई। पिता व बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। लोडर की टक्कर से बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। चालक लोडर लेकर मौके से भाग गया। परिजन ने बताया कि बेटे को घर लौटने के बाद तुरंत ट्रेनिंग के लिए निकलना था।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की छानबीन की।
युवक की मौत की सूचना मिलने पर परिजन बिलख पड़े। पुलिस घायल पिता और बहन को सीएचसी ले गई। वहां से दोनों को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी सुरेश चंद्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
---
बंगलुरु जाने के लिए ग्वालियर से पकड़नी थी ट्रेन

फफूंद। थाना क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी रामजी का अग्निवीर के तहत एयरफोर्स में चयन हुआ था। उसकी ट्रेनिंग के लिए युवक को बुधवार को बंगलुरु के लिए निकलना था। दोपहर दो बजे उसे ग्वालियर जाकर ट्रेन पकड़नी थी।

हादसे के बाद परिवार के सारे अरमानों पर पानी फिर गया। युवक के पिता किसान हैं। वह दो भाइयों में बड़ा था। छोटे भाई कन्हैया के अलावा उसके तीन बहनें हैं। बहन कुसुमा की तबीयत खराब चल रही है, जिसकी झाड़ फूंक के लिए वह बहन को लेकर पिता के साथ बाइक से अछल्दा क्षेत्र के गांव छछूंद गया था।

दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजन में चीत्कार मच गई। बाद में परिजन गांव केशमपुर गांव स्थित अंत्येष्टि स्थल में युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।

फोटो-4- रामजी की फाइल फोटो।

फोटो-4- रामजी की फाइल फोटो।

फोटो-4- रामजी की फाइल फोटो।

फोटो-4- रामजी की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed