सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman climbs onto roof and pours diesel on herself in protest against drain construction.

Auraiya News: नाला निर्माण के विरोध में महिला ने छत पर चढ़कर खुद पर छिड़का डीजल

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 24 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Woman climbs onto roof and pours diesel on herself in protest against drain construction.
फोटो-43- मकान की छत पर खड़ी महिला। स्रोत:वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। कस्बा बाबरपुर के मंडी रोड स्थित क्षेत्र में बुधवार को नाला निर्माण का विरोध कर रही एक महिला ने घर की छत पर चढ़कर अपने ऊपर डीजल छिड़क लिया। वह प्रशासनिक अधिकारियों के सामने आत्मघाती कदम उठाने की चेतावनी देने लगी। अफसरों ने जांच कराने का आश्वासन दिया, तब जाकर महिला शांत हुई।

नगर पंचायत अजीतमल की ओर से मंडी रोड पर इन दिनों नाला निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। बुधवार को जब निर्माण इकाई वहां काम कर रही थी, तभी मंडी रोड निवासी अनीता देवी पत्नी अनुरुद्ध कुमार ने इसका विरोध किया। महिला का आरोप था कि नाला निर्माण के चलते उनके घर के शौचालय के टैंक को भारी क्षति पहुंचाई जा रही है। जब उनकी बात नहीं सुनी गई तो वह विरोध में डीजल की केन लेकर छत पर चढ़ गई और अपने ऊपर डीजल छिड़क लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार अविनाश कुमार और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला को समझाने का प्रयास शुरू किया। महिला का कहना था कि करीब दो सप्ताह पूर्व एसडीएम ने निरीक्षण के दौरान नाले का निर्माण दूसरी ओर से कराने का आश्वासन दिया था लेकिन इसके बावजूद उनके आदेशों को ताक पर रखकर उसी स्थान पर दोबारा निर्माण शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन

उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार और कोतवाली प्रभारी ने नगर पंचायत प्रशासन से बात की और निर्माण कार्य को रुकवा दिया। अधिकारियों ने महिला को जांच कराने और समस्या के स्थायी समाधान का भरोसा दिलाया। अफसरों के आश्वासन के बाद महिला शांत हुई और छत से नीचे उतर आई। तहसीलदार अविनाश कुमार ने बताया कि नगर पंचायत प्रशासन से वार्ता कर पीड़ित पक्ष को पूरा न्याय दिलाया जाएगा।
कोतवाल रमेश सिंह ने बताया कि एहतियातन नाला निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। संबंधित विभाग से वार्ता कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed