{"_id":"6a3c20b291b5170af4063eba","slug":"humidity-rises-due-to-intense-heat-mercury-hits-41-degrees-auraiya-news-c-211-1-aur1008-147132-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: धूप की तेजी से बढ़ी उमस, पारा 41 डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: धूप की तेजी से बढ़ी उमस, पारा 41 डिग्री
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
फोटो-41- धूप से खराब हो रही धान की नर्सरी।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिधूना। भीषण गर्मी और उमस का कहर जारी है। पिछले तीन दिनों से अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर बना हुआ है। वहीं धूप की तेजी से उमस बढ़ रही है। हालांकि न्यूनतम तापमान में लगातार एक डिग्री गिरावट दर्ज की जा रही है।
मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे हुई हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाओं से मौसम में कुछ राहत महसूस हुई। हालांकि बुधवार सुबह से तेज धूप और बढ़ी उमस ने लोगों की परेशानी फिर बढ़ा दी। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. राम पलट सिंह ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हवा की रफ्तार भी घटकर 15 किलोमीटर प्रति घंटा रह गई। यह एक दिन पहले 20 किलोमीटर प्रति घंटा थी।
मौसम विभाग ने रात तक बारिश की संभावना जताई है। किसान पप्पू भदौरिया ने बताया कि गर्मी के चलते खेतों में धान की नर्सरी बढ़ नहीं रही है। नर्सरी में पानी आदि भरने के बाद गर्मी से वह पीली पड़ रही है। इससे किसान परेशान हैं।