{"_id":"6a3c217fe9b0803d000ddbc2","slug":"classes-at-abhyudaya-coaching-will-begin-on-july-1st-auraiya-news-c-211-1-ka11004-147131-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: अभ्युदय कोचिंग में एक जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: अभ्युदय कोचिंग में एक जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
औरैया। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित अभ्युदय कोचिंग की कक्षाएं एक जुलाई से शुरू होने जा रही हैं। इसके लिए विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है।
चयनित 37 शिक्षकों के लिए प्रतियोगी परीक्षा वार डेमो क्लास की रूपरेखा बनाई गई है। इसके बाद पूरे सत्र में अनवरत कक्षाएं चलेंगी।
शहर के तिलक महाविद्यालय में संचालित अभ्युदय कोचिंग में इन दिनों युवाओं के आवेदन जमा कराए जा रहे हैं। 100 से ज्यादा अभ्यर्थियों को कोचिंग के लिए सूचीबद्ध कर लिया गया है।
ऐसे में नीट, एनडीए, एयरफोर्स, नेवी, एसएससी व यूपीएससी के लिए कक्षा संचालन के लिए रूपरेखा बनाई गई है। चयनित 37 शिक्षकों के जरिए एक जुलाई से कक्षाएं शुरू कराई जाएंगी।
औरैया समेत अन्य कस्बों के अभ्यर्थी कोचिंग आ सकेंगे। इसके लिए दोपहर का समय चुना गया है। अभ्युदय कोचिंग के कोर्स कोआर्डीनेटर अर्जुन द्विवेदी ने बताया कि अभ्यर्थी निशुल्क कोचिंग पाकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। लाइब्रेरी में सभी पुस्तकें भी उपलब्ध हैं।