{"_id":"6abf6e9f61253cf25e0a3a48","slug":"auraiya-panic-ensued-after-snake-appeared-family-worshipped-it-as-an-ancestor-during-the-shradh-paksh-period-2026-10-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"औरैया: देर रात सांप निकलने से हड़कंप, घरवालों ने श्राद्ध पक्ष में पुरखा मान की पूजा, सपेरे ने किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: देर रात सांप निकलने से हड़कंप, घरवालों ने श्राद्ध पक्ष में पुरखा मान की पूजा, सपेरे ने किया रेस्क्यू
Fri, 02 Oct 2026 02:13 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:13 PM IST
सार
Auraiya News: सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित ओमनगर मोहल्ले में गुरुवार देर रात नीशु दीक्षित के घर में अचानक सांप निकलने से हड़कंप मच गया। पितृ पक्ष चलने के कारण परिजनों ने सांप को मारे या भगाए बिना उसे अपने पूर्वजों का रूप मान लिया और रातभर जागकर उसकी पूजा-पाठ की।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब
- फोटो : amar ujala
विस्तार
औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के ओमनगर मोहल्ले में गुरुवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया। जब एक घर में अचानक सांप निकल आया। श्राद्ध पक्ष का समय होने के कारण परिवार के लोगों ने सांप को अपने पुरखों से जोड़कर देखा और डर के साथ-साथ उसकी पूजा-पाठ भी शुरू कर दी।
विज्ञापन
ओमनगर निवासी नीशु दीक्षित के घर में देर रात अचानक एक सांप दिखाई दिया, जिससे परिजनों में दहशत फैल गई। परिजनों ने पूरी रात जागकर सांप पर नजर बनाए रखी, ताकि वह घर में कहीं ओझल न हो सके। हालांकि, श्राद्ध पक्ष चलने के चलते परिवार ने इसे अशुभ न मानकर पूर्वजों का आशीर्वाद या उनका रूप मान लिया।
विज्ञापन
सांप को सुरक्षित रूप से खेत में छोड़ा
रातभर पूजा-पाठ का दौर चलने के बाद, शुक्रवार सुबह परिजनों ने एक सपेरे को घर बुलाया। सपेरे की मदद से सांप को सुरक्षित रूप से एक डिब्बे में बंद कराया गया, जिसके बाद परिवार ने राहत की सांस ली। इसके बाद सांप को सुरक्षित रूप से खेत में छोड़ दिया गया।