फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Bapu and Shastri honored at the Municipal Corporation Mayor hoists the Tricolour

कानपुर: नगर निगम में बापू व शास्त्री को नमन, महापौर ने फहराया तिरंगा, 157 घंटे का महाअभियान भी संपन्न

Fri, 02 Oct 2026 03:33 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 02 Oct 2026 03:33 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर नगर निगम मुख्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास व राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाई गई। महापौर प्रमिला पांडेय और नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने ध्वजारोहण कर दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

विज्ञापन
Kanpur Bapu and Shastri honored at the Municipal Corporation Mayor hoists the Tricolour
कानपुर नगर निगम में बापू व शास्त्री को नमन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर नगर निगम में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर निगम परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। महापौर प्रमिला पांडेय और नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को याद किया। कार्यक्रम में शहीदों को भी नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

विज्ञापन

ध्वजारोहण के बाद नगर निगम में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान महापौर प्रमिला पांडेय ने कहा कि महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के माध्यम से देश को नई दिशा दी, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की।

विज्ञापन





छात्राओं ने गायन और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए
दोनों महापुरुषों ने अपना पूरा जीवन देश और समाज की सेवा में समर्पित किया। हमें उनके बताए रास्ते पर चलते हुए राष्ट्रहित, स्वच्छता और सामाजिक सद्भाव को प्राथमिकता देनी चाहिए। यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जयंती समारोह के अवसर पर नगर निगम परिसर में छात्राओं की ओर से गायन और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्राओं ने देशभक्ति गीतों के माध्यम से महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचारों और उनके योगदान को याद किया।

विज्ञापन

दोनों महापुरुषों के योगदान को किया याद
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए दोनों महापुरुषों के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने बताया कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में नगर निगम में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विज्ञापन

समेत शहर को साफ-सुथरा रखने का लिया संकल्प
उन्होंने बताया कि शहर में स्वच्छता को लेकर चलाए जा रहे 157 घंटे के निरंतर सफाई महाअभियान का भी शुक्रवार को समापन हुआ। इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई कार्य कराए गए। जयंती समारोह के दौरान महात्मा गांधी के स्वच्छता, सत्य और अहिंसा के संदेश को भी याद किया गया। नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने समेत शहर को साफ-सुथरा रखने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed