सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Sister-in-law dies after being buried under rubble following wall collapse

Auraiya: दीवार गिरने से मलबे में दबकर ननद घायल, भाभी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 01 Jun 2026 10:49 AM IST
विज्ञापन
Auraiya: Sister-in-law dies after being buried under rubble following wall collapse
दीवार गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अनंतराम कोतवाली क्षेत्र के गांव हरपाल पुर में रविवार की रात्रि तेज आंधी पानी के दौरान दीवार गिरने से उसमें दबकर दो महिलाएं घायल हो गई। दोनों को ग्रामीणों ने दीवार के मलबे से बाहर निकाल कर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने जगरानी को मृत घोषित कर दिया। वहीं सोमवती को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया।
Trending Videos


जालौन जनपद के थाना रामपुरा के गांव मढ़ेपुरा निवासी जगरानी उम्र 42 वर्ष पत्नी सुरेंद्र निषाद रविवार को अपने नंदोई लेकपाल निषाद के यहां अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव हरपालपुर आई थी। रविवार की शाम वह अपने ननद सोमवती के साथ पड़ोसी गांव भीखम नगर में चल रही भागवत के भंडारे में गई थी। भंडारा खाने के बाद वह वापस घर लौट रही थी। गांव में जैसे ही पहुंची थी। तभी तेज आंधी के चलते बुद्ध सिंह के घर की बाहर की दीवार गिर गई। जिससे सोमवती और जगरानी उसमें दब गई। आसपास के लोगों ने दोनों को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल भिजवाया। जहां डाक्टरों ने जगरानी को मृत घोषित कर दिया। और सोमवती को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं क्षेत्रीय लेखपाल विशाल गुप्ता और प्रधान प्रतिनिधि गोपाल गुर्जर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed