सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Procession taken out on the birth anniversary of Ahilyabai Holkar

Auraiya News: अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर निकाली शोभायात्रा

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 01 Jun 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out on the birth anniversary of Ahilyabai Holkar
फोटो-23- ​अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते क्षेत्रीय अध्यक्ष। स्रोत:कार्यकर्ता - फोटो : 1
विज्ञापन
बिधूना। महारानी अहिल्याबाई होल्कर सेवा समिति ने रविवार को कस्बे में महारानी की 301वीं जयंती मनाई।

इस अवसर पर नगर में निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं, बुजुर्गों और समाज के लोगों ने भाग लिया। कस्बे में जगह-जगह शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा भी हुई। शोभायात्रा का शुभारंभ किशनी रोड स्थित तहसील के पीछे मैदान से हुआ। यात्रा किशनी रोड से होते हुए भगत सिंह चौराहे पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके बाद आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद शोभायात्रा बेला रोड, नदी तिराहा, लोहा मंडी और फीडर रोड से होकर कार्यक्रम स्थल पहुंची और इसका समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय के पास चेयरमैन आदर्श कुमार मिश्रा द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर आछेलाल पाल, राघवेंद्र पाल, पंकज पाल, शीश कुमार पाल, सुमित पाल, रिंकू पाल, अनिल पाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Trending Videos


----

सपा नेताओं ने मनाई जयंती

औरैया। सपा कार्यालय में लोकमाता की जयंती पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन कर उनके संघर्ष और आदर्शों को याद किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर महान शासकों में से एक थीं।
अहिल्याबाई ने देशभर में अनेक मंदिरों, धर्मशालाओं, घाटों और जनहित के कार्यों का निर्माण कराया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता लालजी शुक्ला, महेंद्र त्रिपाठी, राजनारायण बघेल, भगवती देवी निषाद, रश्मि यादव, सुमन दिवाकर, अनवर यादव, मनीष कठेरिया, हरिशंकर दिवाकर, भरत खन्ना व राजकुमार गौतम मौजूद रहे। (संवाद)
---

धर्मनिष्ठ शासक थीं अहिल्याबाई होल्कर

सहार। गांव परवा तरा में लोकमाता की जयंती पर अध्यक्ष वीरेंद्र पाल ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र का अनावरण किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि लोकमाता मालवा साम्राज्य की एक महान, न्यायप्रिय एवं धर्मनिष्ठ शासिका थीं। उनका संपूर्ण जीवन त्याग, सुशासन और लोक कल्याण का प्रतीक रहा। कार्यक्रम में अनिल पाल, आशीष पाल, प्रबल प्रताप सिंह पाल, सुशील पाल, बृजेंद्र पाल, संजीव पाल (फौजी) व जगपाल सिंह पाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। (संवाद)
----
राइफल शूटिंग में प्रतीक्षा को मिला अहिल्या रत्न सम्मान

दिबियापुर। नगर में अहिल्याबाई होल्कर समाज सेवा समिति ने लोकमाता की जयंती मनाई। कमला मैरिज होम में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रेम प्रकाश पाल ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर मेधावी व उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। राइफल शूटिंग में हिस्सा लेने वाली प्रतीक्षा को अहिल्या रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कप्तान सिंह ने बताया कि लोकमाता का पूरा जीवन न्यायप्रियता व महिला सशक्तिकरण में बीता। शिव सिंह प्रधान और सपा नेता शिव सिंह पाल ने कहा कि बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा देने का प्रयास करें। समारोह में संगठन मंत्री अजय पाल ने अपने दादा हरी सिंह पाल हालेपुर निवासी की स्मृति में अहिल्या रत्न सम्मान देने का निर्णय लिया।
समारोह में यह सम्मान पहली बार 100 मीटर राइफल शूटिंग में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने वाली प्रतीक्षा पाल को दिया गया। इसके बाद समिति द्वारा विभिन्न विषयों की परीक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे छात्रों को प्रमाण पत्र व शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया।
वहीं, स्मृतिशेष द्वारिका प्रसाद पाल प्रतिभा प्रोत्साहन पुरस्कार के अंतर्गत हाईस्कूल बालक वर्ग में तथा स्मृतिशेष महारानी देवी पाल प्रोत्साहन पुरस्कार के अंतर्गत हाईस्कूल बालिका वर्ग में जनपद में प्रथम तीन सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को 2100, 1500 व 1100 की धनराशि प्रदान की गई।
स्मृतिशेष रघुवीर सिंह बघेल प्रोत्साहन पुरस्कार के अंतर्गत इंटर में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रथम तीन छात्रों को 2100, 1500 व 1100 की धनराशि प्रदान की गई। स्मृतिशेष सूरजमुखी प्रतिभा प्रोत्साहन पुरस्कार के अंतर्गत स्नातक स्तर पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को 2100, 1500 व 1100 की धनराशि प्रदान की गई। (संवाद)

----

मेडिकल कॉलेज का नाम अहिल्याबाई होल्कर रखने पर जताई खुशी

औरैया। राजकीय मेडिकल कॉलेज का नाम लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर राजकीय मेडिकल कॉलेज किए जाने पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया।
लोकमाता की 301वीं जयंती के अवसर पर मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित गोष्ठी में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय इतिहास में राजा नल, धर्मराज युधिष्ठिर एवं लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को पुण्यश्लोक की उपाधि प्राप्त हुई थी।
जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने देश भर में मठों, मंदिरों, घाटों, धर्मशालाओं, कुओं, जलाशयों का निर्माण कर समाज के प्रति अपनी सेवा भावना का परिचय दिया। कार्यक्रम के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष ने समाधान पूर्वा के सचिवालय में प्रधानमंत्री की मन की बात का सीधा प्रसारण सुना।

कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेश वीर सिंह, सीएमएस डॉ. पवन कुमार शर्मा समेत पूरा स्टाफ रहा। वहीं भाजपा जिला प्रभारी आनंद सिंह, विशाल शुक्ला, चेयरमैन राघव मिश्रा, इंद्रपाल पाल, मनु राजपूत, कौशल राजपूत, यशवीर सिकरवार, अश्वनी पाल व नरेंद्र राजपूत समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

फोटो-23- अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते क्षेत्रीय अध्यक्ष। स्रोत:कार्यकर्ता

फोटो-23- अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते क्षेत्रीय अध्यक्ष। स्रोत:कार्यकर्ता- फोटो : 1

फोटो-23- अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते क्षेत्रीय अध्यक्ष। स्रोत:कार्यकर्ता

फोटो-23- अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते क्षेत्रीय अध्यक्ष। स्रोत:कार्यकर्ता- फोटो : 1

फोटो-23- अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते क्षेत्रीय अध्यक्ष। स्रोत:कार्यकर्ता

फोटो-23- अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते क्षेत्रीय अध्यक्ष। स्रोत:कार्यकर्ता- फोटो : 1

फोटो-23- अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते क्षेत्रीय अध्यक्ष। स्रोत:कार्यकर्ता

फोटो-23- अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते क्षेत्रीय अध्यक्ष। स्रोत:कार्यकर्ता- फोटो : 1

फोटो-23- अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते क्षेत्रीय अध्यक्ष। स्रोत:कार्यकर्ता

फोटो-23- अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते क्षेत्रीय अध्यक्ष। स्रोत:कार्यकर्ता- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed