सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   UP: UP 112 Constable Suspended for Abusing Young Woman Over Phone

UP: युवती से फोन पर गाली-गलौज करने वाला यूपी 112 का सिपाही निलंबित, एसपी की कार्रवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 01 Jun 2026 11:01 AM IST
विज्ञापन
सार

युवती से फोन पर गाली-गलौज करने वाले यूपी 112 के सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की गई है। शनिवार को बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ था। 

UP: UP 112 Constable Suspended for Abusing Young Woman Over Phone
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी 112 में तैनात एक सिपाही का युवती के साथ बदसलूकी और गाली-गलौज करने का ऑडियो वायरल हो गया है। मामले में एसपी ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही मामले की विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो में सिपाही युवती पर उसकी मां से बात कराने का दबाव बनाते सुनाई दे रहा था। युवती ने देर रात का हवाला देते हुए सुबह बात कराने की मिन्नतें कीं लेकिन पुलिसकर्मी नहीं माना।
Trending Videos


उसने अभद्र भाषा का प्रयोग कर गालियां देना शुरू कर दी। युवती के आचरण पर भी सवाल खड़े कर दिए। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करती है। वहीं ऑडियो वायरल होने के बाद एएसपी आलोक मिश्रा ने मामले का संज्ञान लिया था। शुरुआती जांच में ऑडियो में सुनाई दे रही आवाज में यूपी 112 में तैनात राजेंद्र सिंह की ही पुख्ता होने के बाद निलंबन की यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी आलोक मिश्रा ने बताया कि ऑडियो की प्राथमिकी जांच रिपोर्ट को एसपी के समक्ष प्रस्तुति की गई है। एसपी के आदेश पर आरोपी पुलिस कर्मी को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed