{"_id":"69a975cb4629b7c67e00f3fd","slug":"auraiya-snake-charmer-jokingly-put-a-snake-around-an-elderly-man-s-neck-bite-worsened-his-condition-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: सपेरे ने मजाक में बुजुर्ग के गले में डाला सांप, डसने से हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: सपेरे ने मजाक में बुजुर्ग के गले में डाला सांप, डसने से हालत बिगड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 05 Mar 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग की हालत बिगड़ी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला गोविंद नगर में सपेरे ने मजाक-मजाक में एक बुजुर्ग के गले में सांप डाल दिया, जिसने अचानक उनकी उंगली में काट लिया। आनन-फानन में परिजन ने बुजुर्ग को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी स्थिति पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं। मोहल्ला गोविंद नगर निवासी रामजी दुबे बृहस्पतिवार को अपने घर पर मौजूद थे।
Trending Videos
इसी बीच एक सपेरा गली में सांप का खेल दिखाने पहुंचा। चश्मदीदों ने बताया कि खेल के दौरान सपेरे ने मजाक में सांप को उठाकर रामजी दुबे के गले में लपेट दिया। इसी दौरान सांप ने बुजुर्ग की उंगली काट ली। बुजुर्ग के पौत्र गोपाल ने बताया कि सांप के काटते ही चीख-पुकार मच गई। स्थिति बिगड़ती देख सपेरे ने गले से सांप हटाया और भीड़ का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। सांप के जहर के डर से परिजन के हाथ-पांव फूल गए। परिजन ने बिना समय गंवाए रामजी दुबे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने बताया कि बुजुर्ग को एंटी-वेनम व अन्य जरूरी दवाएं दी गई हैं और उनकी हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
