सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: A young man who had come to visit relatives committed suicide by hanging himself

Auraiya: रिश्तेदारी में आये युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 04 Mar 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
Auraiya: A young man who had come to visit relatives committed suicide by hanging himself
मौके पर जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अछल्दा कस्बा के मुहम्मदाबाद रोड़ स्थित लक्ष्मी नारायण मन्दिर के सामने किराए के मकान पर रूबी देवी पत्नी सोंनप्रकाश के रिश्तेदारी में मामा का लड़का भूरे ने संदिग्ध परिस्थितियों में दरवाजे के रोशनदान के कुंडे में दुप्पटे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना रूबी देवी ने डायल 112 व थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज ब्रजकिशोर व उपनिरीक्षक राशिद खान व डायल 112 ने जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम को सूचना दी गई।
Trending Videos


घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे सीओ व थानाप्रभारी पंकज मिश्रा ने फॉरेंसिक टीम की मदद से दरवाजा तोड़कर शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया। रूबी देवी ने बताया कि मंगलवार शाम भूरे होली के त्योहार के लिए आये थे। बुधवार दोपहर लगभग 2 बजे वह किचन में खाना बनाने गई थी तभी भूरे ने कमरे का दरवाजा बन्द कर आत्महत्या कर ली। मेरे पति सोंनप्रकाश गांव भैसोल में रहकर खेती बाड़ी का कार्य करते हैं। थानाप्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए चिचौली भेजा गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed