{"_id":"69f735c19230ccf43b04b80e","slug":"auraiya-young-man-dies-in-road-accident-10-days-before-brother-s-wedding-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: भाई की शादी से 10 दिन पहले युवक की सड़क हादसे में मौत, घर में शादी की खुशियां मातम में बदली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: भाई की शादी से 10 दिन पहले युवक की सड़क हादसे में मौत, घर में शादी की खुशियां मातम में बदली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 03 May 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
शैलेष की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। उसके भाई की 12 मई को शादी है। युवक कानपुर से बहन को लेकर घर जा रहा था। इसी दौरान थाना क्षेत्र के बिधूना मार्ग पर गांव बांधमऊ के पास ऑटो व ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। हादसे में भाई-बहन समेत तीन घायल हो गए थे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को थाने में खड़ा कराया है।
Trending Videos
गांव बांधमऊ के पास ऑटो और ई-रिक्शा में शनिवार शाम टक्कर हो गई थी। हादसे में इटावा स्थित थाना भरथना के गांव सालपुर निवासी शैलेष (36), उसकी बहन कानपुर स्थित बिल्हौर क्षेत्र के गांव धौरतला निवासी सीमा (38) व कानपुर देहात स्थित थाना रसूलाबाद के गांव रतनपुर निवासी सरोज (45) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को बिधूना सीएचसी भेजा। वहां से शैलेष को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक छह भाई बहनों में बीच का है। तीन बहनों व दो भाइयों की शादी हो चुकी है। सबसे छोटे भाई की 12 मई को शादी है। शैलेष की छह साल पहले शादी हुई थी। उसके पांच साल का बेटा व दो साल की बेटी है। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
