फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda Body of young man found hanging from tree father states he had attempted this several times before

बांदा: आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पिता बोले- पहले भी कई बार कर चुका था प्रयास, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 20 Oct 2026 10:00 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 20 Oct 2026 10:00 AM IST
सार

Banda News: जसपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक युवक का शव घर के पास स्थित बगीचे में आम के पेड़ से लटकता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

विज्ञापन
Banda Body of young man found hanging from tree father states he had attempted this several times before
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में थाना जसपुरा क्षेत्र के गौरीकला ग्राम पंचायत के मजरा कुम्हरिया डेरा में मंगलवार तड़के युवक का शव घर के पास बगीचे में आम के पेड़ से लटका मिला। शव देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

विज्ञापन

कुम्हरिया डेरा निवासी मनोज सिंह (35) पुत्र भुल्लू सिंह अविवाहित था। परिजनों के मुताबिक, सोमवार रात खाना खाने के बाद वह घर से निकल गया था। मंगलवार तड़के करीब तीन बजे परिजनों ने बगीचे में आम के पेड़ से उसका शव लटका देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन
Trending Videos

पहले भी कई बार कर चुका था आत्महत्या का प्रयास
मृतक के पिता भुल्लू सिंह ने बताया कि मनोज शराब पीने का आदी था। शराब पीने के बाद वह लोगों से गाली-गलौज करता था। मना करने पर भी अपनी आदतों में सुधार नहीं करता था। पिता के अनुसार, मनोज पहले भी कई बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। वह जानवर चराने का काम करता था।

विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
सूचना पर थाना प्रभारी राधाकृष्ण तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई की। मनोज पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसके चार अन्य भाई कल्लू सिंह, बलराम, बनवारी और नीरज हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed