सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Brawl Erupts Between Village Head and Secretary Over Payments at Block Premises

Banda: कार्यों के भुगतान को लेकर भिड़े प्रधान व सचिव, मारपीट, अधिकारियों ने कराया समझौता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 30 Apr 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
Banda: Brawl Erupts Between Village Head and Secretary Over Payments at Block Premises
प्रधान व सचिव के बीच हुई मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ब्लॉक परिसर में ग्राम प्रधान और सचिव के बीच लेनदेन के विवाद ने तूल पकड़ लिया। ब्लॉक कार्यालय के अंदर ही दोनों में जमकर नोकझोंक हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना से परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन रहा। जानकारी के अनुसार, ब्लॉक कार्यालय में बीडीओ प्रमोद कुमार सिंह सचिवों की साप्ताहिक बैठक ले रहे थे।

Trending Videos


बैठक समाप्त होने के बाद कैंटीन के पास ग्राम पंचायत रक्सी के सचिव सचिन प्रताप और ग्राम प्रधान रविकांत कुशवाहा के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर प्रधान और उसके भाई शोभित उर्फ धीरू ने सचिव के साथ मारपीट कर दी। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों का दो माह पहले कुछ भुगतान किया गया था, जो विवाद का कारण बना।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में हुआ समझौता
घटना की सूचना मिलते ही ब्लॉक के अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया और बाद में बीडीओ कार्यालय में ही समझौता कराकर मामला निपटा दिया गया। इस संबंध में बीडीओ प्रमोद कुमार सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका सीयूजी नंबर रिसीव नहीं हो सका। ब्लॉक परिसर में हुई इस घटना को लेकर कर्मचारियों व स्थानीय लोगों में चर्चा का माहौल बना रहा। इस घटना को लेकर सचिवों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed