{"_id":"69f5e84f58644896480b02f1","slug":"banda-clash-between-two-factions-over-plot-dispute-18-injured-fir-registered-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: प्लाट के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, 18 लोग घायल, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: प्लाट के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, 18 लोग घायल, प्राथमिकी दर्ज
Sat, 02 May 2026 05:38 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 02 May 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लाट के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में एक पक्ष से 10 लोग और दूसरे पक्ष से आठ लोग, कुल 18 लोग गंभीर घायल हो गए। दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज की है। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के निम्नीपार मोहल्ला निवासी अली हुसैन ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि मोहल्ले के ही लल्लू से जमीन के विवाद में बहस हो गई। इसी बात पर लल्लू, शाहिद, रसीद व लल्लू का दामाद गाली-गलौज करने लगे। उसने गाली देने का विरोध किया तो लल्लू पक्ष से 10-15 लोगों ने आकर उसे लाठी-डंडों से पीट दिया। उसे बचाने आए शाबिर, अनीश, आसिफ, रहीस, उसकी बहू रहीसा, सकीना, सितारा, हसीना और उसके मित्र ऊदल को लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया।
उधर, दूसरे पक्ष से लल्लू शेख मंसूरी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसके घर में शादी है। वह पहली मई को देर शाम अपने प्लाट में लकड़ी फाड़ रहा था। उसी समय मोहल्ले के अली हुसैन, गाजी, राशिद, अनीस, रहीस, आसिफ उर्फ सददू, साबिर, सबीना, रहीसा, लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी, लोहे की रॉड लेकर उन पर हमला कर दिया। उसकी दहेज में मिली बुलेट बाइक, व दो अन्य बाइकों को तोड़ डाला। उसकी पत्नी शरीफन, सबीना, लज्जो, शहनाज, कल्ला, शाहिद, रसीद, लल्लू शेख को गंभीर चोटें आईं हैं। दोनों पक्षों की तहरीर पर दोनों पक्षों के 18 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि जमीन का विवाद है। दोनों पक्षों की ओर से ओर से दी गई तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।