{"_id":"69fdd7665f44e2562206ecf4","slug":"banda-demanded-30-000-for-a-mobile-phone-ends-life-after-refusal-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिद ने छीनी सांसें: मोबाइल फोन के लिए युवक ने मांगे 30 हजार, न मिलने पर फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिद ने छीनी सांसें: मोबाइल फोन के लिए युवक ने मांगे 30 हजार, न मिलने पर फंदा लगाकर दी जान
Sat, 09 May 2026 05:34 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 09 May 2026 05:34 PM IST
सार
Banda News: मोबाइल फोन के लिए रुपये न मिलने से आहत युवक ने मौत को गले लगा लिया। पांच दिनों से खरीदने के लिए जिद कर रहा था।
विज्ञापन
प्रमोद उर्फ पिंटू की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोबाइल फोन के लिए युवक ने अपनी दादी से 30 हजार रुपयों की मांग की। इस पर दादी ने उसे डांट दिया। झगड़े के बाद आहत युवक ने खुद को कमरे में बंद कर फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह देर तक बाहर न निकलने पर दादी ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा।
कस्बा के भवानीगंज, नहर पट्टी निवासी प्रमोद उर्फ पिंटू (35) पांच दिनों से दादी से मोबाइल के लिए झगड़ा का रहा था। युवक ने बीते बृहस्पतिवार दोपहर दादी कृष्णा देवी से नया मोबाइल लेने के लिए 30 हजार रुपये मांगे। इस पर दादी ने उसे डांट दिया। इससे नाराज होकर वह कमरे के अंदर गया और दरवाजा बंद कर लिया। शुक्रवार सुबह देर तक बाहर न निकलने पर दादी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बंद कमरे का दरवाजा तोड़ा देखा तो युवक फंदे से लटका था।
मृतक की दादी ने बताया कि चार वर्ष की उम्र में प्रमोद की मां और छह वर्ष की आयु में उसके पिता का निधन हो गया था। उन्होंने ही उसको पाला था। वह सेवानिवृत्त अध्यापिका हैं। मृतक दो भाइयों में छोटा और अविवाहित था। थानाप्रभारी संजीव कुमार चौबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक ने आत्महत्या की है। मृत्यु के सही कारण की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा।