फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Electricity department team held hostage and an attempt made to burn them alive

Banda: विद्युत निगम की टीम को बनाया बंधक, जिंदा जलाने का प्रयास, पुलिस ने कराया मुक्त

Wed, 15 Jul 2026 11:47 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 15 Jul 2026 11:47 PM IST
सार

विद्युत निगम की टीम को बंधक बनाने और जिंदा जलाने के प्रयास का मामला सामने आया है। उप खंड अधिकारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुक्त कराया। 

विज्ञापन
Banda: Electricity department team held hostage and an attempt made to burn them alive
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईजीआरएस शिकायत की जांच करने गांव बरेहंडा गई विद्युत निगम की टीम ने शिकायतकर्ता और उसके परिजन पर बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि एलपीजी सिलिंडर खोलकर उन्हें जिंदा जलाने का भी प्रयास किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और टीम को मुक्त कराया। मामले में चार आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर करीब तीन बजे उच्च अधिकारियों के निर्देश पर शिकायतकर्ता राजेश कुशवाहा की आईजीआरएस शिकायत के निस्तारण के लिए अवर अभियंता अतर्रा अजय कनौजिया के नेतृत्व में अवर अभियंता बिसंडा संजय गुप्ता, अवर अभियंता बदौसा विजय बहादुर तथा लाइनमैन तनवीर और नारायण सिंह गांव बरेहंडा पहुंचे थे। टीम शिकायत की जांच कर रही थी, तभी आरोप है कि राजेश कुशवाहा ने अपने भाई राजेंद्र व अमित और अपने पुत्रों  विवेक व मनीषके साथ मिलकर कर्मचारियों से अभद्रता शुरू कर दी।
विज्ञापन

कर्मचारियों का आरोप है कि आरोपियों ने घर का मुख्य दरवाजा बंद कर टीम को कमरे में बंधक बना लिया और मारपीट की। अवर अभियंता विजय बहादुर ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने एलपीजी सिलिंडर खोलकर पूरी टीम को जिंदा जलाने का प्रयास भी किया। इसी दौरान एक कर्मचारी ने मोबाइल से उपखंड अधिकारी (एसडीओ) को घटना की सूचना दी। एसडीओ ने तत्काल एसडीएम को अवगत कराया। 
 

सूचना पर कोतवाली प्रभारी राकेश तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बंद मुख्य फाटक खुलवाकर सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला।  कोतवाली प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

 
विज्ञापन

तीन आरोपियों को हिरासत में लेने की रही चर्चा 
घटना के बाद तीन लोगों को हिरासत में लेने की चर्चा रही, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की। वहीं गांव में भी घटना के बाद सन्नाटा पसरा रहा। विद्युत निगम के कर्मचारी भी इस घटना के बाद सहमे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed