सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda Police caught five gamblers recovered Rs 52400 and seven motorcycles search for absconding gamblers

Banda: पुलिस ने रंगे हाथों दबोचे पांच जुआरी, 52400 रुपये और सात मोटरसाइकिलें बरामद, फरार जुआरियों की तलाश जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 27 Feb 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Banda News: कोतवाली देहात पुलिस ने पिपरीहार गांव के पास जुआ खेलते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर 52 हजार रुपये और सात बाइकें बरामद की हैं। मौके से फरार हुए पांच अन्य जुआरियों की पुलिस  तलाश कर रही है।

Banda Police caught five gamblers recovered Rs 52400 and seven motorcycles search for absconding gamblers
जुआ खेलते पांच गिरफ्तार, सात मोटरसाइकिलें बरामद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

बांदा जिले में कोतवाली देहात पुलिस ने हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 52400 रुपये नकद, सात मोटरसाइकिलें और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। थाना कोतवाली देहात पुलिस गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग पिपरी पुलिया के आगे पिपरीहार गांव के पास जुआ खेल रहे हैं।

Trending Videos

पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर छापा मारा और पांच जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। हालांकि, पांच अन्य व्यक्ति पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार होने में सफल रहे। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के खिलाफ थाना कोतवाली देहात में सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। कोतवाली देहात के प्रभारी चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन




फरार जुआरियों की तलाश में जुटी पुलिस
इनमें अर्जुन निवासी ग्राम मवई, विनोद निवासी सर्वोदय नगर, सर्वेश निवासी बिजली खेड़ा, परवेज निवासी खुटला और अमित गुप्ता निवासी इन्दा नगर शामिल हैं। ये सभी अभियुक्त जनपद बांदा के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। इसके अलावा मौके से फरार होने वाले पांच अभियुक्तों की पहचान भी कर ली गई है। इनमें रहमत निवासी खुटला, रामू निवासी बाबा तालाब, आशुतोष निवासी बाबा तालाब, नीरज निवासी ग्राम पिपरी और पिंटू निवासी ग्राम पिपरी शामिल हैं। पुलिस इन फरार जुआरियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed